featured देश राज्य

गुजरात: हमले के बाद उत्तर भारतीय पलायन को मजबूर, 42 मामलों में 342 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात: हमले के बाद उत्तर भारतीय पलायन को मजबूर, 42 मामलों में 342 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: देश में व्यापार के लिए अहम भुमिका निभाने वाले राज्य गुजरात में इस समय अशांति फैली हुई है। वहां से परप्रांतीय लोग खासकर उत्तर भारतीय डरकर भाग रहे हैं। गुजरात पुलिस के मुताबिक 14 महीने की बच्ची से रेप के बाद फैली अफवाह से छह जिले प्रभावित हुए है। मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए है। इन जिलों में, 42 मामलें दर्ज किये गए हैं जिसमें अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन इलाकों में रोजी रोटी के लिए यूपी और बिहार से आकर लोग रह रहे थे। अब दूसरे राज्यों के लोगों पर हो रहे हमलों को देखते हुए लोग वापस अपने घरों को लौट रहे है।

 

gujrat 1 गुजरात: हमले के बाद उत्तर भारतीय पलायन को मजबूर, 42 मामलों में 342 आरोपी गिरफ्तार

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंड:उत्तरकाशी जिले में हुआ दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी टैंपो ट्रेवलर,9 तीर्थयात्रियों की मौत
उत्तराखंड:पीएम मोदी ने इन्वेस्टर समिट 2018 को संबोधित किया

 

उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट के बाद गुजरात पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। अब सड़कों पर जगह जगह पुलिस तैनात हो चुकी है। अहमदाबाद में फ्लैग मार्च हो रहा है। डीजीपी शिवानंद झा ने खुद अब तक हुए पुलिस एक्शन के बारे में जानकारी दी है। वहीं सांबरकाठा जिले में पुलिस ने फैक्ट्रियों के मालिकों और मजदूर संगठनों के साथ बैठक की है। इसके बाद कई फैक्ट्रियों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले के बाद राजनीति भी गरमा गई है, कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने हमले के लिए सीधे पीएम मोदी को निशाने पर ले लिया और धमकी दे डाली। संजय निरुपम ने कहा, ”पीएम के गृह राज्य में अगर उत्तर भारतीय लोगों को भगाया जाएगा तो पीएम को भी बनारस जाना है। एक दिन ये ध्यान रखना, वो तो गुजरात के थे लेकिन बनारस के लोगों ने देखा भी नहीं कि गुजरात के हैं कि महाराष्ट्र के हैं। सरेआम झूठ बोला भी फिर भी बनारस के लोगों ने गले लगाया और पीएम बना दिया।” दूसरी और कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने लोगों से शांति की अपील की।

 

आपको बता दें कि गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों और वहां के स्थानीय लोगों के बीच 28 सितंबर की एक घटना तनाव की वजह बनी। साबरकांठा में 28 सितंबर को 14 महीने की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया। इस मामले में बिहार के एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद से उत्तर भारतीयों के खिलाफ नफरत वाले मैसेज वायरल होने लगे. इसके बाद उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए। गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद में हमले हुए. इसके बाद कई उत्तर भारतीय मजदूरों ने गुजरात से पलायन करना शुरु कर दिया।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःजुमला सबित होने वाला है इन्वेस्टर समिट-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंडः पर्यटन क्षेत्र में 3600 करोड़ की निवेश योजनाओं के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये

 

By: Ritu Raj

Related posts

आज है सावन का तीसरा सोमवार, जाने कितना है महत्व और पूजा का तरीका

Rani Naqvi

Aaj Ka Panchang: जानिए 13 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta

उल्का पिंड कैसे और क्यों बनते हैं? धरती पर गिरने वाले उल्का पिंड से जुड़ी हुई दिलचस्प जानकारी..

Mamta Gautam