featured देश बिहार राज्य

बिहार: गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं की पिटाई के मामले में 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

्ेि््ेोिे्ि बिहार: गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं की पिटाई के मामले में 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली : सुपौल के त्रिवेणीगंज में डपरखा कस्तूरबा आवासीय स्कूल में हमला करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 12 लोगों के खिलाफ स्कूल वार्डन ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

्ेि््ेोिे्ि बिहार: गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं की पिटाई के मामले में 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

12छात्राओं  की हालत नाजुक

दरभंगा क्षेत्र के इंस्पेक्टर जनरल पंकज दराद ने कहा है कि जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं घायल 55 लड़कियों में से 12 की हालत नाजुक है, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

स्कूल कैंपस और अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात

पंकज दराद ने बताया कि स्कूल कैंपस और अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुपौल के एसपी मृत्युंजय चौधरी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ एक मजिस्ट्रेट भी अगले आदेश तक स्कूल कैंपस में तैनात रहेंगे।

दीवार पर अपशब्द लिखते थे मनचलें

विद्यालय में 100 लड़कियां पढ़ती हैं। स्कूल के एक स्टाफ ने बताया कि मनचले स्कूल की दीवार पर अपशब्द लिखने के अलावा छेड़छाड़ करते थे। इससे छात्राएं परेशान थीं।

बिहार: दबंगों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं के साथ की मारपीट, 30 से ज्यादा घायल

जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो मनचलों के अभिभावक स्कूल में घुस आए और छात्राओं की पिटाई की। हमले में 55 बच्चियां घायल हो गईं जिनमें से 34 का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल, त्रिवेणीगंज में चल रहा है।

डेरे का नया खुलासा, अलमारी से सीधा गर्ल्स कॉलेज में खुलती है गुफा

Related posts

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न डॉ. APJ अब्दुल कलाम की जयंती उन्हें भाव पूर्ण स्मरण किया

mahesh yadav

यूपी पुलिस भर्ती 2021: जेल वार्डर और फायरमैन समेत 5,805 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Shailendra Singh

आखिर क्यों चढ़ाते हैं शनिदेव को तेल, जानिए क्या है धार्मिक कारण

Aditya Mishra