featured देश यूपी राज्य

अखिलेश ने लगाए बीजेपी पर आरोप कहा, तेल कंपनियों को बचाने के लिए की दामों में कमी

akhilesh yadav 7 अखिलेश ने लगाए बीजेपी पर आरोप कहा, तेल कंपनियों को बचाने के लिए की दामों में कमी

नई दिल्ली : केन्द्र सरकार की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ढाई रूपये की कमी को नाटक करार देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने यह निर्णय जनता को राहत देने के लिए नहीं बल्कि तेल कंपनियों के लगातार ध्वस्त होते शेयरों को बचाने के लिए किया है।

akhilesh yadav 7 अखिलेश ने लगाए बीजेपी पर आरोप कहा, तेल कंपनियों को बचाने के लिए की दामों में कमी

जनता को बहकाने की साजिश

यादव ने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की यह कोशिश जनता को बहकाने-भटकाने की साजिश का हिस्सा है। केन्द्र ने ऊंट के मुंह में जीरा जैसी जो राहत दी है वह तो पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाकर दी जा सकती थी। केन्द्र और राज्य में तो भाजपा की डबल इंजन सरकारें हैं फिर भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जनता को खौलते मंहगे तेल में खूब झुलसाया है।

भाजपा की नाव डगमगा रही

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोलियम उत्पादों से 10 लाख रूपए तक की अतिरिक्त कमाई करने के बाद मामूली क्षणिक राहत दे रही है लेकिन जनता इसके झांसे में आने वाली नहीं है। 2014 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकार पेट्रोल पर 9.48 पैसे की एक्साइज डयूटी को 17.98 रूपए एवं डीजल पर 3.56 रूपए प्रतिलीटर की एक्साइज डयूटी को 13.83 रूपये प्रति लीटर बढ़ा चुकी है। चूंकि अब चुनाव सिर पर है और भाजपा की नाव डगमगा रही है। यह क्या गारंटी है कि अब पेट्रोलियम पदार्थो के दाम नहीं बढ़ेंगे।

अखिलेश ने कहा कि इस लुका छिपी के खेल से जनता खूब परिचित है इसलिए भाजपा अपने कुप्रचार से जनता को गुमराह करने पर लगी है। वस्तुत: सस्ते कच्चे तेल का फायदा जनता को नहीं मिला। सारा मुनाफा केन्द्र सरकार ने पहले ही ले लिया है। केंद्र सरकार पहले ही बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस में 59 रूपए की बढ़ोत्तरी कर मध्यम वर्ग की कमर तोड़ चुकी है।

Related posts

महाराष्ट्र के राज्य मंत्री बछऊ भाऊ कुट्टू नेतृत्व में निकला सैकड़ों की तादात में किसानों का काफिला

Aman Sharma

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गौतम अडानी ने रचा इतिहास, जानिए कितनी है संपत्ति

Rahul

दिल्ली HC ने जेएनयू के छात्र संघ चुनाव के नतीजे जारी करने पर लगाई रोक

Rani Naqvi