featured देश राज्य

VHP ने बुलाई 36 संतो की बैठक, राम मंदिर निर्माण पर होगी चर्चा

ुुुु VHP ने बुलाई 36 संतो की बैठक, राम मंदिर निर्माण पर होगी चर्चा

नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक बार फिर से आंदोलन शुरू हो सकता है। जानकारी के अनुसार इसके लिए विश्व हिंदू परिषद दिल्ली में 5 अक्टूबर को एक बैठक का आयोजन कर सकती है। इस बैठक में देशभर के 36 प्रमुख संतों को आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि संतों की समिति 5 अक्टूबर को मंदिर निर्माण के आंदोलन के लिए कार सेवा का एलान कर सकती है।

राम मंदिर स्थल
                                                                          राम मंदिर स्थल

मोहन भागवत ने दिया था यह बयान

हालांकि अभी अयोध्या विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मंदिर निर्माण का मुद्दा चर्चा में है। अभी कुछ दिन पहले ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के निर्माण में कानूनी अड़चन के कारण हो रही देरी को एक तरफ रखते हुए कहा था कि सामान्य जनता इसके लिए धैर्य नहीं रख सकेगी, इसलिए अयोध्या में जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

गोपाल दास महराज ने भाजपा को दी चेतावनी

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने दो टूक कहा है कि केंद्र सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले अगर राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा तथा मोदी दोनों को नुकसान उठाना पड़ेगा। जनता ने शासन के साथ-साथ राम मंदिर के लिए भाजपा को केंद्र व प्रदेश में सत्ता सौंपी। इसलिए सरकार को जनता और धर्माचार्यों की भावनाओं को देखते हुए अतिशीघ्र राम का भव्य मंदिर बनवाना चाहिए।

मंदिर का निर्माण अविलंब प्रारंभ कर देना चाहिए।

नृत्यगोपाल दास ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बहुमत में है। प्रांत में योगी की सरकार बहुमत में है। सारी जनता ने मोदी-योगी को राम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण के लिए भेजा है। इसलिए दोनों सरकारों को मिलकर राम मंदिर का निर्माण अविलंब प्रारंभ कर देना चाहिए। नहीं तो मोदी व भाजपा के लिए आगामी चुनाव घातक हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हुई, फैसला सुरक्षित

राफेल विमान : 10 अक्टूबर को होगी राफेल पर रोक लगाने वाली याचिका की सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट

Related posts

कुलभूषण की पत्नी को लेकर पाकिस्तान को भारत के जवाब का इंतजार

Rani Naqvi

फिल्मों से दूर ईशा गुप्ता ने दिखाई मस्त अदायें, सोशल मीडिया पर बनीं चर्चा का विषय

Shailendra Singh

इंदिरा हृदयेश के आवास पर व्यापारियों का प्रदर्शन, आर्थिक पैकेज देने की मांग की

pratiyush chaubey