शख्सियत featured भारत खबर विशेष

बर्थडे स्पेशल- महेश भट्ट ने क्यो की थी पूजा भट्ट को किस, खुद खोला राज कहा शादी…..

महेश भट्ट

नई दिल्ली।  बॉलीवुड में ‘सड़क’, ‘आशिकी’, ‘जख्म’, ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी तमाम सुपरडिट फिल्में बनाने वाले महेश भट्ट आज अपना 70वां बर्थडे मना रहे हैं आज हम आपको महेश भट्ट की जिदंगी का वो राज बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता हो। महेश भट्ट अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से खूब चर्चाओं में रहे हैं। महेश भट्ट के माता पिता की कभी शादी नहीं हुई थी जिसका असर उनकी जिंदगी पर काफी देखा गया। शायद यही वजह थी कि उन्होंने अपनी जिंदगी में भी शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी। महेश की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। वो हमेशा अपने पिता से दूर रहे।

 महेश भट्ट
महेश भट्ट

लॉरिएन से कैसी बनी किरण

महेश भट्ट जब कॉलेज में थे तो वो लॉरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की के प्यार में पड़ गए थे। बाद में लॉरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। इसी दौरान उनका अफेयर परवीन बॉबी से हो गया। इससे उनकी शादी में दरार पड़ गई थी। कुछ समय बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए। कहा तो यहां तक जाता है कि महेश भट्ट के छोड़ने की वजह से परवीन की मानसिक हालत खराब हो गई थी।

किरन से रिश्तों में कड़वाहट के बीच महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आईं लेकिन किरन और महेश भट्ट का तलाक नहीं हुआ था। इसी बीच उन्होंने सोनी से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। सोनी, आलिया और शाहीन भट्ट की मां हैं। इतना ही नहीं महेश अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं।

महेश भट्ट ने एक मैगजीन के लिए बेटी पूजा भट्ट को किस करते हुए फोटोशूट कराया था। यही नहीं महेश भट्ट ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते। विवाद कितने भी रहे हों लेकिन महेश भट्ट आज भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।

ये भी पढ़ें:-

बॉक्स ऑफिस से लेकर इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की स्त्री का राज, पाया नंबर-1 मुकाम

Related posts

महराजगंज: दोस्त ने दोस्त के पिता को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

Shailendra Singh

लखनऊ: ममता चैरिटेबल ट्रस्ट शहर को कर रहा सेनेटाइज, ऐसा है तरीका

Shailendra Singh

मध्यप्रदेश: बीजेपी ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

mahesh yadav