उत्तराखंड राज्य

सीएम रावत से चार धाम यात्रा पर आये मॉरिशियस के पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की

cm rawat 6 सीएम रावत से चार धाम यात्रा पर आये मॉरिशियस के पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बीते मंगलवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में निवेदिता नत्थू के नेतृत्व में चार धाम यात्रा पर आये मॉरिशियस के पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की। मॉरिशियस के पर्यटकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य, हिमालय, गंगा यमुना के उद्गम स्थल व चार धाम देश व दुनिया के लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे हैं। राज्य में आने वाले पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिये राज्य सरकार द्वारा व्यापक व्यवस्थायें की गई हैं।

cm rawat 6 सीएम रावत से चार धाम यात्रा पर आये मॉरिशियस के पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की

बता दें कि केदारनाथ को विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुण्ड जैसे धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। चार धाम सड़क योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना से पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को आवागमन मे निश्चित रूप में और अधिक सुविधा होगी। मॉरिशियस के पर्यटक दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मॉरिशियस के राष्ट्रीय पक्षी डोडो की प्रतिकृति भेंट की।

वहीं उन्होंने बताया कि मॉरिशियस में 52 प्रतिशत हिन्दु हैं तथा मॉरिशियस की संस्कृति भी भारत से मिलती जुलती हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा के अनुभवों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत, पर्यटक दल के बीना, अमिता, प्रीति, ऊषा, मीना, शोभा एवं नरेन्द्र राणा आदि उपस्थित थे।

Related posts

हमारे आदर्शों को जनता ने फिर दिया मौका, हम खरा उतरने का प्रयास करेंगे: मोदी

bharatkhabar

उत्तर प्रदेश विधानसभा में असली हिंदू का झगड़ा, पक्ष-विपक्ष में हुई बिल को लेकर बहस

Breaking News

प्रियंका ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा यूपी में नहीं हो रही एमएसपी पर धान की खरीद

Neetu Rajbhar