featured देश मध्यप्रदेश राज्य

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम पद की दावेदारी से कमलनाथ ने किया इंकार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम पद की दावेदारी से कमलनाथ ने किया इंकार

नई दिल्ली:मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कमलनाथ को लेकर अटकलें थी कि वो कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं। ऐसे में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी दावेदारी को ही खारिज कर दिया है। उन्होंने ये भी स्वीकारा किया कि पहले प्रदेश में कांग्रेस कमजोर थी। हालांकि अब उनका मानना है कि यहां पार्टी मजबूत स्थिति में है। उनको विश्वास है कि कांग्रेस भाजपा को हरा देगी।

 

kamalnath 1 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम पद की दावेदारी से कमलनाथ ने किया इंकार

 

 

ये भी पढें:

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सात साल की बच्ची से दरिंदगी,आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली महिला आयोग ने 50 साल की महिला को भाईयों की कैद से छुड़ाया, दो साल से थी कैद

 

गुटबाजी की अटकलों पर बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि मेरा कोई गुट नहीं है। साथ ही सिंधिया को उन्होंने एक मजबूत नेता बताया है। उनका कहना था कि सिंधिया जी की कई क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने दिग्विजय सिंह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनसे किसी प्रकार का तनाव नहीं है।

 

वहीं टिकट बंटवारे के मामले में कमलनाथ ने बात ही पलट दी है। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर पार्टी मजबूत नेता का चयन करेगी। इस सर्वे प्रक्रिया पर उन्होंने खुद बोला की ये नया प्रयोग है। इतना ही नहीं उन्होंने दिग्विजय पर उठने वाले सवालों पर भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय जी गरीब और कमजोर वर्ग के लिए लगातार काम करते रहे हैं।

 

ये भी पढें:

मोहन भागवत ने दिल्ली में संघ के कार्यक्रम में कांग्रेस की तारीफ कर सबको चौकाया
दिल्ली: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 

By: Ritu Raj

Related posts

अज्ञात लोगों ने 26 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया

Rani Naqvi

समन्वय के साथ काम करने आना चाहिए: जय राम ठाकुर

Trinath Mishra

यूपी के पूर्व आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला

Rani Naqvi