नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इसी बीच प्रियंका के ससुराल से एख औब बड़ी खबरे सामने आ रही है जिसके मुताबिक प्रियंका के ससुर और निक जोनस के पिता पॉल जोनास पर मिलियन डॉलर का कर्ज है। आपको बता दें कि पॉल जोनास की ओर से उनकी रियल स्टेट की कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है। कर्ज के कारण वे इस कंपनी को बेचने की योजना बना रहे हैं।
मिलियन डॉलर का कर्ज
सूत्रों की मानें तो निक जोनास के पिता पॉल जोनास की कंपनी पर एक मिलियन डॉलर का कर्ज भी है। इसके अलावा वह एक केस भी हार गए हैं, जिसमें उन्हें 268000 डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि यह कोई बड़ी बात नहीं है। एेसा कहा जा रहा है कि, निक जोनास और उनका परिवार इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा इतने सक्षम हैं और इनके लिए यह रकम बहुत ही छोटी है।
निक जोनास की अकेले की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर की है। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अभी हाल ही में सगाई की। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इसी के चलते सलमान खान की फिल्म भारत भी छोड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक काफी समय से रिलेशनशिप में है और जल्द ही वो शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-
प्रियंका चोपड़ा के सामने नन्हे-मुन्ने है निक जोनस, आप भी देखें फोटो