मनोरंजन featured

सगाई के बाद इस दिन होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

सगाई के बाद इस दिन होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

नई दिल्ली।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई और शादी इन दिनों बी टाउन का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। हर कहीं इनकी रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक ने सगाई कर ली है और इनकी सगाई को लेकर यूएस मीडिया ने भी पुख्ता किया था। हालांकि इस मामले में प्रियंका और निक की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था लेकिन अब  प्रियंका और निक ने अपनी सगाई को ऑफिशल कर दिया है।

सगाई के बाद इस दिन होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी
सगाई के बाद इस दिन होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

रोका सेरिमनी के बाद सगाई की ऑफिशल अनाउंसमेंट

आपको बता दें कि 18 अगस्त को प्रियंका और निक की रोका सेरिमनी हुई थी। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से इसकी तैयारियां चल रही थी। प्रियंका जुहू में रहती हैं और वहां उनके पड़ोसियों व सोसाइटी के अन्य लोगों से पता चला कि पिछले दो दिनों से लोग साज-सज्जा का सामान लेकर प्रियंका के घर आ रहे थे और तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि रोका सेरिमनी के बाद प्रियंका अपनी सगाई की ऑफिशल अनाउंसमेंट कर देंगी। यह सेरिमनी भी प्रियंका के घर ही हुई। इस सेरिमनी के लिए निक जोनस अपनी फैमिली के साथ भारत आए थे। गुरुवार देर रात प्रियंका और निक फैमिली के साथ डिनर के लिए भी बाहर गए।

सलमान खान स्टारर ‘भारत’ को बीच में ही छोड़ा

प्रियंका और निक की सगाई की बात उस समय सामने आई जब यूएस मीडिया ने इनकी सगाई को कन्फर्म किया कि दोनों ने प्रियंका के बर्थडे के मौके पर यानी 18 जुलाई को सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका ने अचानक ही सलमान खान स्टारर ‘भारत‘ को बीच में ही छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रियंका ने वह फिल्म निक से शादी के चलते छोड़ दी। ‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने भी ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म छोड़ने की वजह बताई, जिसमें उनका इशारा भी प्रियंका और निक की शादी की तरफ था।हालांकि कहा जा रहा था कि सलमान खान प्रियंका के फिल्म छोड़ने से खासा नाराज हैं।

ये भी पढ़ें:-

निक संग सगाई के बाद डिनर के लिए यहां पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

जब सलमान खान ने किया प्रियंका चोपड़ा की मां को इग्नोर तब बदले में मिला ये जवाब

Related posts

भूमि पूजन से पहले अखिलेश यादव का ट्वीट- ट्विटर पर जय सिया राम के साथ ये लिखा..

Rozy Ali

अयोध्या: सोनू निगम ने किया रामलला पर एक अच्छा गाना बनाने का ऐलान, जानें और क्या बोले सोनू

Aman Sharma

तेंदुए की मौत पर अखिलेश ने उठाए सवाल, क्या सरकार में जानवरों का एनकाउंटर भी होने लगा?

Vijay Shrer