उत्तराखंड राज्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी

त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भाई-बहन के आपसी प्रेम व सहयोग का पर्व है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहिनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना करती है। रक्षा बन्धन का पर्व महिलाओं के सम्मान से जुड़ा पर्व भी है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत
त्रिवेंद्र सिंह रावत

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परम्पराओं से जुडे इस पर्व का एतिहासिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिये रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की भी सुविधा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। महिलाओं को सशक्त किए बिना हम एक समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना पूरी नहीं कर सकते।

Related posts

मध्यप्रदेशः राज्यपाल ने किया शैक्षणिक नवाचारों का शुभारंभ

mahesh yadav

सुशील मोदी ने गुजरात और हिमाचल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्रियों को फोन पर दी बधाई

Rani Naqvi

सीएम रावत ने कुम्भ मेले से जुड़े अधिकारियों को दिए रोड मैप तैयार करने के निर्देश

Rani Naqvi