उत्तराखंड राज्य

स्वतंत्रता दिवस-2018 के मौके पर अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, ने ध्वजारोहण कर सलामी दी

uttarakhand स्वतंत्रता दिवस-2018 के मौके पर अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, ने ध्वजारोहण कर सलामी दी

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2018 के अवसर पर अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर सलामी ली गयी। रतूड़ी ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। रतूड़ी ने सभी पुलिस कर्मियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व लगन से निर्वहन करने का आह्वान किया। रतूड़ी ने स्वतंत्रता दिवस-2018 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक, माननीय मुख्यमंत्री के सराहनीय सेवा पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को बधाई देते हुए पुलिस महानिदेशक के उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान्ह चिन्ह को प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पदकों से अलंकृत किया। उन्होने सभी पदक विजेताओं व उनके परिवार जनों को अपनी शुभकामनायें दी।

 

uttarakhand स्वतंत्रता दिवस-2018 के मौके पर अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, ने ध्वजारोहण कर सलामी दी

 

उक्त अवसर पर अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, वी0विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक संचार, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम, ए0पी0अंशुमन पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, जी0एस0 मार्तोलिया पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय अनन्त राम चौहान पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एन0एस0 नपलच्याल पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, पुलिस मुख्यालय द्वारा किया गया।

Related posts

उत्तराखंड : सीएम ने जारी किए आदेश, तैनात किए नए OSD और PRO

Rahul

5 साल की बच्ची करनाल में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी, मौत

Trinath Mishra

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर आप पार्टी के फैसले को बताया तुगलकशाही

Vijay Shrer