Breaking News featured देश राज्य

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर आप पार्टी के फैसले को बताया तुगलकशाही

si यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर आप पार्टी के फैसले को बताया तुगलकशाही

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समर्थन को तुगलकशाही बताया है।पूर्व वित्त मंत्री ने 20 विधायकों को अयोग्य साबित किए जाने पर रामनाथ कोविंद पर निशाना साधा।सिन्हा इससे पहले भी केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला कर चुके हैं।

si यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर आप पार्टी के फैसले को बताया तुगलकशाही

 

राष्ट्रपति द्वारा 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के फैसले पर यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रपति द्वारा आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। ना हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार किया गया ना कोई सुनवाई की गई।ये तुगलकशाही का सबसे खराब निर्णय था।

यशवंत सिन्हा इससे पहले पीएम मोदी पर नोटबंदी को लेकर निशाना साध चुके हैं।उन्होंने पीएम के फैसले को लेकर उनकी तुलना मोहम्मद बिन तुगलक से की थी।अब राष्ट्रपति ने आप पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य साबित करने वाले फैसले को मंजूरी दे दी है।अगर कोर्ट से इसका कोई राहत भराफैसला नहीं आता तो 20 सीटों पर फिर से चुनाव होंगे।

Related posts

दिल्ली हाईकोर्ट में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली

Neetu Rajbhar

Karwa Chauth Date 2022: 13 अक्टूबर को है करवा चौथ, जानिए पूजन- विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Rahul

झांसी: रोजगार सृजन कार्यक्रम का आयोजन, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप ने की KVIC पहल की सराहना

Saurabh