featured देश

पीएम मोदी ने देश के सभी जवानों को किया सलाम और साथ ही देश की सेवा के लिए उनका किया धन्यवाद

पीएम मोदी ने देश के सभी जवानों को किया सलाम और साथ ही देश की सेवा के लिए उनका किया धन्यवाद

नई दिल्ली: देश को आज़ादी मिले 71 साल पूरे हो गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का कोना-कोना सज गया है। हर जगह चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 7.30 बजे लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया। PM ने राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

modi 14 पीएम मोदी ने देश के सभी जवानों को किया सलाम और साथ ही देश की सेवा के लिए उनका किया धन्यवाद

 

ये भी पढें:

जानिए कैसे हुआ था देशी रियासतों का विलय, और रोचक तथ्य

 

जिसके बाद प्रधानमंत्री ने देश को लालकिले से देश को संबोधित किया, उन्होंने करीब 82 मिनट का भाषण दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये लाल किले के प्राचीर से आखिरी भाषण रहा। प्रधानमंत्री ने भाषण के बाद लालकिले के पास मौजूद बच्चों से मुलाकात की।

 

ये भी पढें:

जानिए क्यों, संसद में अरुण जेटली ने पीएम मोदी से हाथ मिलाने से किया मना?

 

लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आज नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है। आज का सूर्योदय नए उत्साह को लेकर कर आया है। हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरिंज का पुष्प उगता है, इस साल ये पुष्प तिरंगे के अशोक चक्र की तरह खिल रहा है।

 

ये भी पढें:

जानिए क्यों, जलाया नहीं बल्कि दफनाया जाएगा डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि को ?

 

पीएम ने इस दौरान देश के सभी जवानों को सलाम किया और देश की सेवा के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में कई जगह अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन कई जगह बाढ़ के हालात हैं। जहां पर भी मुसीबत है वहां सरकार सहायता कर रही है।

 

ये भी पढें:

जानिए क्यों हो रहा है आर्टिकल 35A विरोध, क्या अधिकार देता है आर्टिकल 35A ?

 

लाल किले से प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने का भी एलान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”मैं आज इस मंच से मेरी कुछ बहादुर बेटियों को खुशखबरी देना चाहता हूं। भारतीय सशक्त सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए नियुक्त महिला अधिकारियों को पुरुष समकक्ष अधिकारियों की तरह पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा स्थायी कमीशन देने की घोषणा करता हूं।”

 

PM मोदी ने कहा कि अगले साल जलियांवाला बाग कांड को सौ साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं। उन्होंने दक्षिण के कवि सुब्रामणियम भारती की कुछ पंक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया को नया रास्ता दिखाएगा। PM ने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया में साख और धाक हो।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में लोगों ने सिर्फ नई सरकार नहीं बनाई है, जबकि उन्होंने देश को बनाने के लिए काम किया है। आज देश में 125 करोड़ हिंदुस्तानी नया देश बनाने में जुटे हैं। PM बोले कि हमें ये देखना होगा कि हम कहां से चले थे और कहां पर पहुंचे थे ये हमें देखना होगा। अगर हम 2013 को इसका आधार मानें और अगर 2014 के बाद से देश की रफ्तार देखें तो आपको हैरानी होगी।

Related posts

नहीं थम रहा नाबालिगों के गायब होने का सिलसिला, फिर सात लड़कियां लापता

Rani Naqvi

खरीदना चाहते है 20000 ​की रेंज में नया फोन तो देखिए स्मार्टफोन की लिस्ट के साथ उनके फीचर्स और कीमत

Trinath Mishra

90 दिनों में काबुल पर भी कब्जा कर लेगा तालिबान, अमेरिकी खुफिया एजेंसी की बड़ी चेतावनी

Rahul