featured देश यूपी राज्य

मुस्लिम बहुसंख्यक हुए तो भारत में नहीं बचेगा प्रजातंत्र- बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह

surendra singh मुस्लिम बहुसंख्यक हुए तो भारत में नहीं बचेगा प्रजातंत्र- बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह

बलिया: हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर भडकाऊ और विवादित बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत में मुस्लिम समाज बहुसंख्यक हो जाएगा, उस दिन देश में ना तो प्रजातंत्र रहेगा और ना ही धर्मनिरेपेक्ष रहेगा।

सुरेंद्र सिंह
सुरेंद्र सिंह

भारत कोई अनाथालय नहीं

इस दौरान एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा विधायक ने कहा कि भारत कोई अनाथालय नहीं जहां कहीं से भी मुसलमान आकर बस जाएं। मुसलमान या ईसाइयों के लिए भारत में अनाथालय नहीं बनने दिया जाएगा। इन घुसपैठियों को बाहर निकालना होगा।

भारत को हिंदु राष्ट्र घोषित

उन्होंने कहा कि 1947 में बंटबारे के बाद भारत को हिंदु राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से ही भारत की बागडोर जवाहर लाल नेहरु जैसे कमजोर आत्मबल के व्यक्ति के हाथ आ गई। अगर भारत की कमान लौह पुरुष सरदार बल्वभाई पटेल के हाथ होती तो उसी दिन भारत हिंदु राष्ट्र घोषित हो जाता।

Related posts

देर रात तमिलनाडु के नागपट्टिनम से टकराया ‘गज’ तूफान, तेज बारिश

mahesh yadav

लक्ष्य सेन ने मलेशियाई शटलर को दी शिकस्त, पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना

Nitin Gupta

मेरे पार्टी के सदस्यों से नहीं मिले श्री श्री, बोल रहे हैं झूठ : ओवैसी

Breaking News