हेल्थ

आपकी भी होती है नाक बंद तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा फायदा

सर्दी-जुकाम

नई दिल्ली। आज कल जैसे मौसम बदल रहा है सर्दी-जुकाम  होना बहुत ही आम बात हो गई है। जिसे दूर करने के लिए अगर आप दवाई लेतें हैं तो अब से ऐसा कभी ना करें क्योकि ये आपके स्वास्थ  को काफी नुकसान पहुंचा सकता हैं और भविष्य में आपको इससे काफी परेशानी हो सकती हैं। अगर आपकी नाक बंद हो जाती है आप उसके लिए घर में मौजूद चीजों के जरिए भी अपनी बीमारी को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप घरेलू चीजों के जरिए अपने आप सर्दी जुखाम से निजात दिला सकते हैं।

सर्दी-जुकाम

सेब का सिरका

सेब का सिरका बंद नाक को खोलने के लिए काफी अच्छें उपायों में से एक है। इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच शहद और 2चम्मच सेब का सिरका डाल कर पीएं। इस नुस्खें के आप तब तक करें जब तक आपकी नाक ना खुल जाए।

नींबू शहद

अगर आप एक चम्मच नींबू के रस में कुछ बूंदे शहद की मिलाकर पीते हैं तो आप देखेंगे कि आपकी बंद नाक बहुत जल्दी सही हो जाएगी। इसके लिए आपको ये तबतक करना है जब तक आपकी नाक सही ना हो जाए।

नारियल का तेल

नारियल का तेल बंद नाक को खोलने में काफी महत्वूर्ण होता है। इसके लिए आपको नारियल के तेल को उंगलियों में लगाकर नाक में डालें। मगर ध्यान रहे कि नारियल का तेल पिघला हुआ हो। आप चाहे तो नारियल तेल में कपूर डालकर भी सूंघने भी सकते हैं।

जायफल

जायफल से जुखाम को आसासी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको जायफल को पीसना है उसके बाद 1 गिलास दूध में 1 चुटकी जायफल मिलाकर पीस लें।

अदरक

अदरक खांसी और जुखाम दोनों के लिए ही काफी महत्वपूर्ण होता है इसके लिए आप 200 मि.ली. पानी में 10 ग्राम अदरक मिलाकर तब तक उबालें जब तक इसका एक चौथाई हिस्सा न रह जाएं। फिर इसे 1 कप चीनी वाले दूध में मिला कर सुबह-शाम सेवन करें।

ये भी पढ़ें:-

सरसों के तेल के ये फायदे कर देंगे हैरान

सर्दियों में इनके प्रयोग से नहीं होगा खांसी-जुकाम

Related posts

गंभीर बीमारियों से जूझते लोग चाहकर भी नहीं करा सकेंगे सर्जरी, जनिए कोरोड़ो लोगों की जिंदगी कैसे बनी मौत से बत्तर..

Mamta Gautam

लखनऊ विश्वविद्यालय जल्द शुरू करेगा 100 बेड का अस्पताल, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Aditya Mishra

वयस्कों में ‘स्लीप एपनिया’ से बढ़ सकती है जिगर की बीमारी

bharatkhabar