हेल्थ

सरसों के तेल के ये फायदे कर देंगे हैरान

oil सरसों के तेल के ये फायदे कर देंगे हैरान

नई दिल्ली। सरसों का तेल या कड़वा तेल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल सब्जी और दाल पकाने के लिए तो होता ही है साथ ही ये और तरीके से भी आपके लिए सेहतमंद है।रिफाइंड और डालडा घी के सेवन से दूर रहें। किचन में सब्जी और दाल बनाने के लिए सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें।

जोड़ों का दर्द हो या फिर कान का दर्द, सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है। आयुर्वेद में भी इसे बहुत गुणकारी बताया गया है। आप भले ही सरसों के तेल का सेवन करते हों लेकिन शायद इसके पूरी तरह से फायदे आपको न पता हों।

 

oil सरसों के तेल के ये फायदे कर देंगे हैरान

सर्दियों के मौसम में जो सबसे बड़ी समस्या होती है वो होती है रुखी त्वचा की। चाहे जितना बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर लें, लेकिन जो कमाल चुटकी भर सरसों का तेल कर देता है वो काम कोई नहीं कर सकता। सरसों के तेल से शरीर पर चिकनाहट बनी रहती है।

यदि आपको दिसंबर-जनवरी के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या है तो सरसों का तेल इसमें आपको आराम दिलाएगा।आप रात को सोते समय सरसों का तेल हल्का गुनगुना कर नाक में दो-दो बूंद डाल लें। सुबह तक आराम मिल जाएगा। अगर आप को बहुत ज्यादा ठंड लग रही हो तो सरसों के तेल को गर्म करके लगाने से भी ठंड में आराम मिलता है।

यदि आपके दांत में केविटी या पायरिया के कारण दर्द है तो सरसों के तेल से उपचार करने पर आराम मिलेगा। दांत में दर्द की समस्या होने पर सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मालिश करें। ऐसा करने से दांतों का दर्द दूर हो जाएगा और दांत भी मजबूत बने रहेंगे।

Related posts

हृदय रोगियों के लिए ‘तनाव प्रबंध’ जरूरी

bharatkhabar

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों का आंकड़ा 39.29 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar

टूथपेस्‍ट के रंगीन चौखाने में छुपा है आपकी सेहत का राज

Vijay Shrer