featured देश यूपी राज्य

पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

knife पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

मऊः उत्तर प्रदेश में अपराध का ताजा मामला मऊ जिले का है। जहां अज्ञात बदमाशों ने 2 सगे भाईयों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

knife पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

मामला मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र

मामला मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद मुहल्ले का है। यहां के रहने वाले 2 सगे भाईयों को अज्ञात बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों के हमले से घायल मगरू सोनकर की घटना स्थल पर भी मौत हो गई और भोभल सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

परिजनों ने लगाया सड़क पर जाम

जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में मोहम्मदाबाद गोहाना एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि दो भाइयों की हत्या हुई है। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते हत्या होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Related posts

बिहार : दूसरे दिन भी तेजप्रताप ने जनता दरबार लगाकर सुनी शिकायतें

Ankit Tripathi

मानसून के पहले महापौर का बड़ा निर्णय

sushil kumar

आपातकाल भारतीय इतिहास का काला दिन क्यूँ?

Rani Naqvi