धर्म featured

सावन के महीने में खरीदें ये चीजे, घर में आएगी सुख, समृद्धि

Untitled 20 सावन के महीने में खरीदें ये चीजे, घर में आएगी सुख, समृद्धि

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन मास का महींना काफी महत्पूर्ण हैं यह महीना मुख्य रुप से धर्म का महीना कहा जाता है। इस महीने में शिव जी की पूजा की जाती है। आज हम आपको विशेष रुप से कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आपके लिए यह महीना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। सावन मास के पहले दिन भगवान शिव की प्रिय सामग्री घर में लाने से शुभता में वृद्धि होती है।

Untitled 20 सावन के महीने में खरीदें ये चीजे, घर में आएगी सुख, समृद्धि

त्रिशूल
सावन के महीने में त्रिशूल खरीदना काफी अच्छा माना जाता है। शिव जी के हाथों में त्रिशूल होता है और कहा जाता है कि यह महीना विशेष रुप से शिव जी को समर्पित होता है।
यह 3 देव और 3 लोक का प्रतीक है। अत: सावन मास के प्रथम दिन चांदी का त्रिशूल लाने से वर्ष भर आपदाओं से रक्षा होती है।
रुद्राक्ष 
रुद्राक्ष घर की शांति और मन की शांति के लिए काफी पवित्र माना जाता है। घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि के लिए रुद्राक्ष का प्रयोग किया जाता है। मन की पवित्रता के लिए असली रुद्राक्ष को घर में लाएं या फिर घर में रखे रुद्राक्ष को चांदी में गढ़वा कर पहनें। यह आपके जीवन के लिए अत्यंत शुभ और समृद्धिदायक होगा।
डमरू 
शिव जी को डमरू काफी प्रिय होता है। डमरू से आसपास फैली  समस्त नकारात्मक शक्तियां दूर भाग जाती है। यह शिव का पवित्र वाद्य यंत्र है। सावन मास के प्रथम दिन लाकर रखें और अंतिम दिन किसी बच्चे को यह डमरू उपहार में दें।
ये भी पढ़ें: सावन का महीना शुरू, भोले को व्रत रख कर करें खुश पाएं वरदान
चांदी के नंदी
शिव जी को नंदी जी का एक गण माना जाता है। साथ ही नंदी शिव जी का वाहन भी है जिसे अगर घर में लाया जाए तो आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है।
जल पात्र

आपने अक्सर देखा होगा कि शिव जी पर जल चढ़ाया जाता है शिव जी को जल अत्यंत प्रिय है इसलिए अगर सावन मास में शिव जी के ऊपर जल चढ़ाया जाता है तो वो काफी खुश होते हैं। सावन मास के प्रथम दिन गंगाजल लाकर घर में रखें और माह भर पूजन करें लेकिन अगर यह संभव नहीं है तो आप चांदी, तांबे या पीतल का पात्र लाकर उसमें शुद्ध स्वच्छ निर्मल जल भरें और प्रतिदिन उससे शिवजी को जल अर्पित कर पुन: भरकर रख दें। यह प्रयोग भी धन के आगमन के लिए सबसे अधिक प्रभावी है।

सर्प

शिव जी के गले में सर्प आपने कई देखें होंगे। सावन मास में अगर आप चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को घर में लाकर रखें, हर दिन पूजन करें और सावन के अंतिम दिन उसे किसी शिव मंदिर में ले जाकर रख दें। यह प्रयोग आपको पितृ दोष और काल सर्प योग में राहत देता है।

चांदी की डिब्बी में भस्म

चांदी की डिब्बी में भस्म लाकर रखें शिव जी की पूजा के दौरान उसका प्रयोग करें। और बाद में तिजोरी में रख दें। बरकत के लिए यह अचूक प्रयोग है।

चांदी का कड़ा

आपने देखा होगा कि शिव जी अपने पैरों में चांदी का कड़ा धारण करके रखते हैं।  सावन मास के पहले दिन यह लाकर रखने से तीर्थ यात्रा और विदेश यात्रा के शुभ योग बनते हैं।

चांदी का चंद्र या मोती

चांदी का चंद्र या मोती भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजित हैं। अत: सावन मास के प्रथम दिन चांदी के चंद्र देव ला कर पूजन में रखें अगर संभव हो तो सच्चा मोती भी ला सकते हैं। मोती चंद्र ग्रह की शांति करता है। इसे करने से चंद्र ग्रह की शांति तो होती ही है साथ ही मन भी मजबूत होता है।

 

Related posts

पथराव के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Pradeep sharma

69000 शिक्षक भर्ती: 4 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर अड़े दिव्यांग अभ्‍यर्थी 

Shailendra Singh

पंजाब में शिक्षक दिवस पर 40 अध्यापकों को स्टेट पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित

Breaking News