वीडियो

समंदर में आया भारत का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत…देखिए वीडियो

mormugao समंदर में आया भारत का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत...देखिए वीडियो

मुंबई। भारतीस नौसेना को शक्तिशाली बनाने के लिए आज का दिन इतिहास के पन्नो का गवाह बनेगा। शनिवार को भारतीय नौसेना का सबसे शक्तिशाली विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ समंदर में उतरा गया। मुंबई के मझगांव यार्ड से नौसेना प्रमुख, एडमिरल सुनीन लांबा ने इसे संमदर में लांच किया। आपको बता दें कि इसे दो साल बाद बेडे़ मे शामिल किया जाएगा।

mormugao

गौरतलब है कि मोरमुगाओं नौसेना के ‘कोलकता-क्लास’ का दूसरा विनाशक-जहाज है। पहला जहाज, ‘विशाखापट्टनम’ बनकर तैयार होने वाला है। सेना में जब यह शामिल होगा तो इसे ‘आईएनएस मोरमुगाओ’ के नाम से जाना जायेगा।

क्या है खासियत:- आपको बता दें कि भारतीय नौसेना में शामिल हुआ यह युद्धपोत मिसाइल को चकमा देने में सक्षम है क्योंकि इसे स्टेल्थ तकनीक से बनाया गया है साथ ही यह परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध के समय भी बचाव करने में सक्षम है। मोरमुगाओ का वजन73 सौ टन और लंबाई 163 मीटर है सबसे बड़ी बात इसे 65 फीसदी देशी तकनीकि से बनाया गया है। इसमें लगने वाले हथियार भी देश में बने हैं जो कि प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के स्तर से अच्छा है साथ ही आपको बता दें कि इस पोत में 8 ब्रह्मोस मिसाइलें लगाई जाएंगी।

जब भारतीय नौसेना में 2 साल बाद यह शामिल किया जाएगा यह एक अद्वितीय पोत होगा जिसकी रफ्तार 56 किमी प्रति घंटा है और यह 75 हजार वर्ग किमी समुद्री क्षेत्र की निगरानी करने में सक्षम है, इस पोत पर 50 अधिकारियों समेत 300 नौसैनिक तैनात होगे।

Related posts

देशभक्ति के रंग में रंगी कंगना : लव योर कंट्री गाना हुआ वायरल

bharatkhabar

जलपाईगुड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, नदी में आया सैलाब, 8 की मौत, 25 से ज्यादा लापता,मातम में बदला उत्सव

Rahul

बाबा बर्फानी के शिवलिंग का आकार पहले से बड़ा, वीडियो हुआ वायरल

piyush shukla