featured देश राज्य

मनोज तिवारी ने कसा शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कहा, ‘उल्लूओं को नहीं दिख रहा बहार क्या करें’

manoj tiwari मनोज तिवारी ने कसा शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कहा, 'उल्लूओं को नहीं दिख रहा बहार क्या करें'

वाराणसीः दिल्ली प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सुरीले अंदाज में कहा ‘उल्लूओं को नहीं दिख रहा बहार क्या करें’ यह स्वार्थी लोग हैं और सिर्फ अपना लाभ चाहते हैं।

manoj tiwari मनोज तिवारी ने कसा शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कहा, 'उल्लूओं को नहीं दिख रहा बहार क्या करें'

तिवारी ने कसा यशवंत और शत्रुघ्‍न पर तंज

इस दौरान मनोज तिवारी ने यशवंत सिन्‍हा और सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आज कल बनारस भ्रमण कर रहे है। उनकी काली कमाई पर आपातकाल आया हुआ है। साथ ही उन्होने सैफद्दीन के बयान पर कहा कि मुझे अफसोस है कश्मीर आजाद नहीं हो रहा है।

‘सैफद्दीन सोज कौन है’

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि क्या आप जानते है सैफद्दीन सोज कौन है, सैफद्दीन सोज राहुल गांधी के साथी हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लगाया और आज भी देश को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचा रहे है। मनोज तिवारी इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए।

पानी के संकट से जूझ रही दिल्ली

उन्होंने कहा कि दिल्‍ली की जनता पेयजल संकट से जूझ रही है। बिजली का बिल बढ़ा दिया गया है। केजरीवाल सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया है। उनको तो सिर्फ खांसी है और खांसी का इलाज क्‍या मोहल्‍ला क्लिनिक में नहीं हो सकता जो दिल्‍ली से बाहर इलाज कराने जाते हैं।

Related posts

पीएम मोदी के संवाद प्रदर्शन, जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Rani Naqvi

लालू यादव की बढ़ सकती है मुसीबत, एक और मामले में जनवरी के अंत तक आ सकता है फैसला

Breaking News

इतिहास में सदा अमर रहेंगे राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi, जाने उनके जीवन से जुड़ी कुछ मुख्य बातें

Aditya Gupta