featured देश राजस्थान राज्य

दिव्यांग दुल्हे ने एक ही मंडप में रचाई तीन शादी

saadi दिव्यांग दुल्हे ने एक ही मंडप में रचाई तीन शादी

नई दिल्ली:  एक मंडप में दिव्यांग दुल्हे ने 3 दुल्हनों के साथ शादी रचाई है। बता दें कि इनमें से पहली महिला के साथ 12 साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था, तो वहीं दूसरी के साथ आठ साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था और तीसरी दुल्हन उसकी साली ही थी जिसके साथ वह एक वर्ष से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था।

saadi दिव्यांग दुल्हे ने एक ही मंडप में रचाई तीन शादी

काफी दिनों से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था

आपको बता दें नक्कालाल को बचपन में पोलियो हो गया था जिसके बाद से उसके जीवन में आई पहली महिला कंतुबाई उससे 13 साल बड़ी है। बिना शादी पिछले 12 साल से उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा है। इसके बाद आठ वर्ष पहले नक्कालाल गांव की लड़की पुनकी से भी प्यार करने लगा और उसके साथ भी लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा था, उसकी दूसरी पत्नी दिव्यांग है। दोनों पत्नीयों से संतान नहीं होने पर पिछले साल नक्कालाल अपने से पांच साल छोटी साली 27 वर्षीय रेखा के साथ वो लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा। रेखा के गर्भवती होने पर नक्कालाल ने विवाह करने की सोची। बीते बुधवार को उसने अपनी तीनों पत्नियों से अपने घर पर ही नाते-रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक ही मंडप में शादी कर ली।

Related posts

पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग की गणित में कौन जीतेगा रण

piyush shukla

मनसे के कार्यकर्ताओं ने लगाया विवादित पोस्टर, निरूपम को बताया दूसरे राज्य का कुत्ता

Breaking News

योगी का आदेश, नए साल से पहले नोएड के 40 हजार फ्लैट खरीदारों को दिए जाएंगे आशियाने

Breaking News