गुजरात। भावनगर और सोमनाथ हाइवे पर बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस भयानक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 24 अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक भावनगर सोमनाथ हाइवे पर बने पुल से गाड़ी के उतर जाने के बाद ये हादसा हुआ।
ये हादसा अमरेली जिले में हुआ है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा बीती रात हुआ था। अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज किया जा रहा है। अभी तक इस बारे में कोई बड़ी जानकारी नहीं मिली है।