लाइफस्टाइल मनोरंजन

‘अंगूरी भाभी’ का हॉट योगा देख, बाबा रामदेव का योग भूल जाएंगे आप

Untitled 239 'अंगूरी भाभी' का हॉट योगा देख, बाबा रामदेव का योग भूल जाएंगे आप

नई दिल्ली। ‘अंगूरी भाभी’ के रुप में अपनी पहचान बनाने वाली शुभांगी अत्रे बिकनी फोटो की वजह से काफी चर्चा में छाई हुई हैं। बता दें कि शुभांगी थाइलैंड से छुट्टियां मनाकर वापस आ गई हैं। शुभांगी ने अपनी हॉट पेंट से लेकर  बोल्ड तस्वीरें तक सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा हैलेकिन आजकल शुभांगी अपने सैक्सी योगा के चलते काफी चर्चा में हैं।

Untitled 239 'अंगूरी भाभी' का हॉट योगा देख, बाबा रामदेव का योग भूल जाएंगे आप

जी हां शुभांगी अत्रे की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूल के किनारे योगा करती हुई एक तस्वीर सामने आई है। उनकी इस तस्वीर को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। अपनी योगा वाली तस्वीर में शुभांगी अत्रे एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘अंगूरी भाभी’ उनकी इस तस्वीर को काफी खूबसूरत बताया है।

ये भी पढ़ें: जल्द आ रहे हैं आपको हसाने गुत्थी और अंगूरी भाभी साथ
योग में दृढ़ता की जरूरत

इतना ही नहीं शुभांगी अत्रे ने योगा वाली तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने बिजी शेड्यूल का राज भी बताया। तस्वीर की कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘योग एक ऐसा रास्ता है जिसमें समय और दृढ़ता की जरूरत होती है। एक एक्टर के तौर पर कभी-कभी मुझे सांस लेने तक का भी समय नहीं मिल पाता। इसलिए इस मौके पर एक दिन का समय ले रही हूं और अपने स्वास्थ्य के लिए फोकस कर रही हूं। आज मैं पूल के किनारे मेडिटेशन के साथ शुरू कर रही हूं। योग दिवस’

ये भी पढ़ें: दया भाभी की अपनी 6 महीने की बेटी को लेकर पहुंची बालाजी, देखे फोटो
भाभी जी घर पर है

आपको बता दें एंड टीवी पर प्रसारित होने वाली सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘भाभी जी घर पर है‘ लंबे समय से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस सीरियल में शुभांगी अत्रे से पहले बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का रोल निभाया था, लेकिन किसी विवाद के चलते उन्हें इस शो को छोड़ दिया। इसके बाद शुभांगी अत्रे को भाभी जी का रोल मिला। उन्होंने भी अंगूरी भाभी के रोल को बखूबी निभाया और कई दर्शकों का दिल जीत रखा है।

वहीं ‘भाबी जी घर पर हैं‘ के अलावा शुभांगी अत्रे और भी कई सीरियल से दर्शकों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना चुकीं हैं। ‘कसौटी जिदंगी की’, ‘कस्तूरी’, ‘दो हंसों का जोड़ा’, ‘चिड़ियाघर’ और ‘अधूरी कहानी हमारी’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Related posts

‘दंगल’ याहू इंडिया  की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

Trinath Mishra

राजीव गांधी की बेइज्‍जती को लेकर नवाजुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज

mohini kushwaha

कपिल को याद आया पुराना दोस्त, ट्वीट कर की बात

Vijay Shrer