featured देश

अब गांधी पर विजयवर्गीय का विवादित बयान

Kailash vijay vargiy अब गांधी पर विजयवर्गीय का विवादित बयान

हिसार। अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि साबरमती के संत को देश को आजादी का श्रेय देने वाले देश की स्वतंत्रता का मजाक उड़ा रहे हैं।

Kailash vijay vargiy
हिसार में एक सम्मेलन के दौरान विजयवर्गीय ने कहा, आजादी अगर मिली है तो ये गीत गाकर नहीं मिली, दे दी हमें आजादी तूने खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।

उन्होंने कहा कि वास्तव में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। हम इस प्रकार देश की स्वतंत्रता का मजाक उड़ा रहे हैं, जो भारत माता की निंदा कर रहे हैं।

Related posts

विजय सांपला ने अपने इस्तीफे की खबरों का किया खंडन

Rahul srivastava

गोवा में कांग्रेस के बीच उथल-पुथल, कई दिग्गज नेता BJP में होने जा रहें हैं शामिल, टूट की कगार पर पार्टी !

Rahul

तेजस्वी यादव के पटना लौटने पर, बीजेपी ने कसा तंज, कहा अब बिहार की सेवा करो

Rani Naqvi