Breaking News featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश: विवाहित महिला ने वायु सेना जवान पर लगाया रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

rape victim उत्तर प्रदेश: विवाहित महिला ने वायु सेना जवान पर लगाया रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के चित्रकूट में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने वायुसेना के एक जवान पर उसे बंधक बनाकर कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जवान चंडीगढ़ में तैनात है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

 

rape victim उत्तर प्रदेश: विवाहित महिला ने वायु सेना जवान पर लगाया रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
प्रतिकात्मक तस्वीर

 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के हवाले से एक न्यूज़ वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने वायु सेना में सैनिक के पद पर तैनात मानिकपुर के विद्यासागर पर शादी का झांसा देकर छह महीने तक चंडीगढ़ में बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है।

 

मनोज ने बताया कि आरोपी की बहन कॉलेज के समय से पीड़िता की सहेली रही है और उसी के जरिए वह विद्याासागर के संपर्क में आई थी। मामले की जांच मानिकपुर के थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। इस समय पीड़िता अपने परिवार से अलग एक किराए के कमरे में रह रही है।

 

एसपी को लिखाई गई तहरीर के मुताबिक महिला ने कहा है कि विद्यासागर ने उसे शिमला घुमाने के बहाने आरोपी की बहन ने उसे बुलाया था। वहां उसने अपने भाई के साथ पीड़िता को चंडीगढ़ भेज दिया। आरोप है कि चंडीगढ़ में विद्यासागर ने उसे एक किराए के कमरे में रखा और उसका रेप किया। वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया।

 

Related posts

अब 2 अक्टूबर से संगम नगरी में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जानिए कितना होगा किराया

Shailendra Singh

चुनाव आयोग की इन शर्तों पर कर सकते हैं राजनीतिक दल EVM की छेड़छाड़ साबित

Rani Naqvi

गौरी हत्याकांड: SIT को मिली हमलावरों की तस्वीर

Pradeep sharma