देवभूमि उत्तराखंड में देर रात 1 बजे के आस-पास एकाएक तेज हवाएं और बारिश के साथ बादलों और बिजली के कड़कने की आवाजों ने लोगों की रात की नींद उड़ा दी। लोगों के आगे साल 2013 की त्रासदी का दृश्य सामने आ गया। इन दिनों लगातार देवभूमि में मौसम के हालत खराब बने हुए हैं। बीते दिनों आंधी और बारिश ने जहां राजस्थान,उत्तर प्रदेश में कहर बरपाया है।
वहीं देवभूमि में कई स्थानों पर भी भीषण बारिश हुई है। उत्तराखंड के कई स्थानों पर ओले भी पड़ने की खबरें मिली। इन दिनों देवभूमि में प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। ऐसे में मौसम की मार से जहां यात्रा प्रभावित हो सकती है। वहीं इन मौसम से निपटने के लिए देवभूमि का आपदा-प्रबंधन विभाग भी 24 घंटे अलर्ट पर है।
फिलहाल रात 1 बजे एकाएक तूफान आने की आदम ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये है। तूफान के बीच की कुछ ताजा वीडियो हम शेयर कर रहे हैं। जिसको देख पर आप अंदाजा लगा सकते हैं।