Breaking News featured देश राज्य

अब आशुतोष पर लटकी तलवार, अभद्र टिप्पणी को लेकर कोर्ट ने दिया FIR का आदेश

23 1429786456 ashutosh अब आशुतोष पर लटकी तलवार, अभद्र टिप्पणी को लेकर कोर्ट ने दिया FIR का आदेश

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी जिस दिन से दिल्ली प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई तब से ही वो नई-नई मुसीबतों में फंस रही है, जिसमें उसे फंसाने वाला और कोई नहीं बल्कि उसके खुद के नेता है। ताजा मामला पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष से जुड़ा हुआ है। दरअसल उनपर देश के चर्चित पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर उनके खिलाफ रोहिणी कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि आशुतोष ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पं. जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ भड़काऊ बाते कहीं थी। उन्होंने सीडी कांड में फंसे सरकार के तत्कालीन मंत्री संदीप कुमार के बचाव में कहा था कि ये दोनों प्रधानमंत्री भी तो सीडी कांड में फंस थे। उन पर ये आरोप तब लगा जब वो अश्लील सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार के बचाव में सामने आए थे। उन्होंने संदीप का बचाव करते हुए कहा था कि संदीप ने कुछ गलत नहीं किया है। बता दें कि आप नेता का ये बयान सिंतबर 2016 का है। 23 1429786456 ashutosh अब आशुतोष पर लटकी तलवार, अभद्र टिप्पणी को लेकर कोर्ट ने दिया FIR का आदेश

आशुतोष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में कहा था कि इनके भी सामाजिक और नैतिक दायरे से बाहर जाकर दूसरी महिलाओं से रिश्ते रहे हैं। इसी मामले को लेकर सोमवार को रोहिणी कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी एकता गाबा ने बेगमपुर के एसएचओ को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पत्रकार वार्ता में टिप्पणी करने के साथ इस मुद्दे पर आशुतोष ने अपने ब्लॉग में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

आशुतोष ने एक पत्रकार के लिहाज से लिखा था कि भारतीय इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है जहां हमारे नायकों और नेताओं ने सामाजिक बंधनों से बेपरवाह होकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति की। पंडित जवाहर लाल नेहरू की कई सहयोगी महिलाओं से प्रेम संबंधों के किस्से चटखारे लेकर कहे-सुने जाते थे। लेकिन इससे उनका करियर नहीं बरबाद हुआ। एडविना के साथ उनके रिश्तों की खूब चर्चा हुई। सारी दुनिया इसके बारे में जानती थी।

Related posts

इस बार खास होगी अयोध्या की होली, रामलला के लिए आई अद्भुत पोशाक, ‘कृष्णमय’ नजर आएंगे प्रभु श्रीराम

Aditya Mishra

नाथुलाघाटी से कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा बंद, तीर्थ यात्री वापस लौटे गंगटोक

Srishti vishwakarma

आतंकी हमले से बाल-बाल बचा रूस..

Mamta Gautam