featured देश राज्य

वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा को दीपक मिश्रा जज के रूप में पद की शपथ दिलाएंगे

indu malhotra वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा को दीपक मिश्रा जज के रूप में पद की शपथ दिलाएंगे

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त की गईं वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा को शुक्रवार सुबह भारत के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा पद की शपथ दिलाएंगे। वह देश की पहली ऐसी महिला वकील हैं जो वकालत से सीधे देश की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त की गई हैं। मल्होत्रा का नाम उन दो लोगों में शामिल था जिन्हें उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। सरकार ने मल्होत्रा के नाम पर मंजूरी दी जबकि दूसरे नाम- उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ पर फिर से विचार के लिए कोलेजियम के पास भेज दिया। उच्चतम न्यायालय के आज के कामकाज की सूची में इस बात का जिक्र है कि आज मल्होत्रा को पद की शपथ दिलाई जाएगी।

indu malhotra वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा को दीपक मिश्रा जज के रूप में पद की शपथ दिलाएंगे

बता दें कि इंदु मल्होत्रा को 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया था। अब वह देश की पहली ऐसी महिला वकील बन गयी हैं जो सीधे देश की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त की गई हैं। वह भारत की आजादी के बाद उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त की जाने वाली सातवीं महिला हैं। इससे पहले सिर्फ छह महिलाओं की नियुक्ति शीर्ष अदालत में न्यायाधीश पद पर हुई है। इन महिला न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों से तरक्की देकर सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया था। अभी न्यायमूर्ति आर भानुमति शीर्ष न्यायालय में एकमात्र महिला न्यायाधीश हैं।

Related posts

तेलंगाना : वायुसेना ने बाढ़ में फंसे 24 श्रमिकों को बचाया

Rahul srivastava

NDA में संकट, सीटों के लिए चिराग पासवान ने BJP को दी चेतवानी!

Ankit Tripathi

Exclusive: संजय निषाद बोले- 2022 होगा भाजपा से…

Shailendra Singh