शख्सियत featured मनोरंजन

फिरोज खान और विनोद खन्ना थे करीबी दोस्त-एक ही दिन हुआ निधन

02 18 फिरोज खान और विनोद खन्ना थे करीबी दोस्त-एक ही दिन हुआ निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शानदार कलाकार के रुप में अपनी पहचान बनाने वाले विनोद खन्ना का आज यानि 27 अप्रैल को ही निधन हुआ था। बता दे कि विनोद खन्ना की ब्लैडर कैंसर की वजह से ही मौंत हुई थी। बता दे कि विनोद खन्ना के मौंत वाले दिन ही एक और एक्टर की निधन हुआ था और वो दोनों एक साथ कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। विनोध खन्ना शानदार कलाकारों में से एक थे और फिरोज खान भी एक शानदार कलाकार थे।

02 18 फिरोज खान और विनोद खन्ना थे करीबी दोस्त-एक ही दिन हुआ निधन

विनोद खन्ना और फिरोज खान करीबी दोस्त थे और दोनों का एक ही तारिख पर निधन भी हुआ था। आज हम आपको विनोद खन्ना और फिरोज खान की उन फिल्मों के बारें में बताएंगे जिनमे वो साथ नजर आए थे। फिरोज खान और विनोद खन्ना फिल्म दयावान, कुर्बानी और शंकी शंम्भू में साथ नजर आए थे। साल 1980 में आई फिल्‍म ‘कुर्बानी’ ने विनोद खन्‍ना के खाते में एक और हिट फिल्म ला दी थी। इस फिल्म में फिरोज खान निर्माता, निर्देशक और एक्टर तीनों भूमिका में थे।

इस फिल्म के बाद फिरोज खान और विनोद खन्ना की काफी दोस्ती हो गई थी। विनोद खन्ना की तरह फिरोज खान का निधन भी 27 अप्रैल को हुआ था। फिरोज ने सन 2009 में दुनिया को अलविदा कहा था। विनोद खन्ना ने भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय से महत्वपूर्ण योगदान दिया। 1968 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले विनोद खन्ना ने 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार था जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी लेकिन बाद में हीरो बन गए. विनोद खन्ना ने 1971 में सोलो लीड रोल में फिल्म ‘हम तुम और वो’ में काम किया था। विनोद खन्ना को गुलजार की फिल्म ‘मेरे अपने’ से अच्छी पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘कुर्बानी’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘हाथ की सफाई’, ‘हेरा फेरी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई शानदार फिल्में की। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर बनी फिल्म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ में हेमा मालिनी के साथ विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म थी। और इसी के साथ विनोद खन्ना ने इस दुनिया  से अलविदा कह दिया। पर उनकी याद हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं और हमेशा रहेगी।

Related posts

सीएम रावत ने साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार चारू चंद्र चंदोला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Rani Naqvi

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Rahul

अगस्ता वेस्टलैंड: त्यागी समेत तीन के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई टली

Rahul srivastava