featured देश

मोरक्को में भारत के नक्शे पर पाकिस्तान

Map 01 मोरक्को में भारत के नक्शे पर पाकिस्तान

रबात। देश के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं। इस दौरे की मोरक्को यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम लगे बैनर में पाकिस्तान को भारत का हिस्सा बताया गया है। खबर के मुताबिक बैनर में भारत का गलत नक्शा छप गया। इस गलत छपे नक्शे में पाकिस्तान को भी भारत का हिस्सा बताया गया है।

Map
मोरक्को की राजधानी रबात की मोहम्मद वी यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम से जुड़े बैनर लगाए हैं। इस बैनर पर एक तरफ मोरक्को तो दूसरी तरफ भारत का नक्शा है। लेकिन आयोजकों ने भारत के नक्शे में पाकिस्तान को भी दिखा दिया।

बताया जा रहा है आयोजकों को जब अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने इसे सुधारने की कवायद शुरू कर दी।

Related posts

देश के पहले समलैंगिक जज बनेंगे सौरभ कृपाल, SC कॉलेजियम ने दी मंजूरी

Rahul

भारत और कोरिया गणराज्‍य के 2 मंत्रालयों के बीच सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किए गए

mahesh yadav

जन्मभूमि बदली नहीं जा सकती, लेकिन नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती हैः स्वामी

kumari ashu