देश राज्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा

ashok parmari भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा

जयपुर। प्रदेश में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने इस्तीफा दे दिया है। परनामी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। फिलहाल नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बनी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय संगठन के इशारे पर परनामी ने इस्तीफा दिया है।

ashok parmari भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा

अजमेर, अलवर और मांडलगढ उपचुनाव में पार्टी को मिली हार और संगठन में कमजोर होती पकड़ के चलते ये कयास पहले से ही लगने शुरू हो गए थे कि परनामी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाएगा। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से बुधवार को जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के अनुसार विधायक परनामी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Related posts

लॉकडाउन के बीच शहर की सडकों पर लगा जाम

Rani Naqvi

बिहार में कुदरत का कहर, 11 लोगों की मौत

rituraj

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 अगस्‍त को अंतर्राष्‍ट्रीय बौद्ध सम्‍मेलन  का उद्घाटन करेंगे

mahesh yadav