देश राज्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा

ashok parmari भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा

जयपुर। प्रदेश में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने इस्तीफा दे दिया है। परनामी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। फिलहाल नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बनी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय संगठन के इशारे पर परनामी ने इस्तीफा दिया है।

ashok parmari भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा

अजमेर, अलवर और मांडलगढ उपचुनाव में पार्टी को मिली हार और संगठन में कमजोर होती पकड़ के चलते ये कयास पहले से ही लगने शुरू हो गए थे कि परनामी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाएगा। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से बुधवार को जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के अनुसार विधायक परनामी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Related posts

India Weather Forecast: 5 अप्रैल तक बारिश व तूफान की संभावना, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Rahul

कर्नाटक: CM पद से जल्द इस्तीफा देंगे बीएस येदियुरप्पा ? कहा- PM कहें तो इस्तीफे को तैयार

pratiyush chaubey

सीएम योगी के आवास में सुरक्षा प्रभारी समेत 18 पुलिस कर्मी नदारद मिले

Nitin Gupta