Uncategorized

क्या आप भी निकाल देते हैं आटे में से चौकर-तो जरूर पढ़े

Untitled 21 क्या आप भी निकाल देते हैं आटे में से चौकर-तो जरूर पढ़े

नई दिल्ली। घर में आमतौर पर जब भी रोटियां बनती हैं तो हम सभी आटे मे मौदूज चौकर को निकाल देते हैं। हम सभी आटे को छानकर उसकी रोटियां बनाती हैं। जिससे रोटी मुलायम और सफेद बनती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि जो आटे में मौजूद चौकर को निकाल कर फैंक देते हैं। उऩमें कितना पौष्क तत्व होता हैं। हम सभी आटे की रोटी तो खा लेते हैं और हमारा पेट भी भर जाता हैं लेकिन गेूहं में जो पौष्क तत्व होते हैं वो हमे नहीं मिल पाते है। जो हमारें स्वास्थ के लिए कितना फायदेमंद साबित होते हैं।

Untitled 21 क्या आप भी निकाल देते हैं आटे में से चौकर-तो जरूर पढ़े

प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर
आटे में मौजूद जो चौकर होता हैं वो हमारें खून में इम्यूनोग्लोब्यूलीन्स की मात्रा को बढ़ाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। यह टीबी, दमा, एलर्जी एवं एड्स जैसे रोगों में जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की ताकत रखता है।

पेट को रखता हैं साफ
आटे में मौजूद चौकर हमारा पेट भी साफ रखता हैं। चोकर में पाया जाने वाला सेल्यूलोज मनुष्य की पाचन नली में पचता नहीं है परन्तु वह अन्य पचे हुए भोजन के पदार्थों को आगे की ओर ले जाने में सहायता करता है, इसी कारण चोकर खाने वाले व्यक्ति को कब्ज की बीमारी नहीं होती। यह बवासीर, अपेंडिसाइटिस, बड़ी आंत एवं मलाशय के कैंसर से बचाता है और पेट साफ करने में काफी मददगार साबित होता है।

आंतो को रखता हैं साफ
आटे में मौजूद चौकर हमारी आंतो की भी सफाई करता हैं। फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होने के कारण चोकर युक्त आटे का प्रयोग पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर कब्ज की समस्या से बचाता है, आंतों में जमा मल भी निकालने में मदद करता है। यह आप के आंतों को स्वस्थ रखता है। इसलिए आपको भी आटे में मौजूद चौकर का इस्तेमाल करना चाहिए।

हार्ट अटैक से बचाव
क्या आपको पता हैं कि आटे में जो चौकर मौजूद होता हैं वो आपको हार्ट अटैस भी राहत दिलाता है। चोकर युक्त आटे का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। चोकर युक्‍त आटे में अनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो कि दिल के लिए अच्छा होता है। अत: मोटापे एवं हार्ट के मरीजों के लिए चोकर युक्त आटे का प्रयोग बेहद फायदेमंद साबित होता है। तो अगर आप भी अपने आटे में से चौकर निकाल देते हैं तो अब से ऐसा ना करें। क्योकि आटे अगर चौकरयुक्त होगा तो यें आपको कई बिमारियों से भी बचाता हैं।

Related posts

गर्मियों में आंखों को ऐसे दिलाएं ठंडक का एहसास

kumari ashu

नगर निगम का ये कारनामा देख माथा पकड़ लेंगे आप

sushil kumar

बीपीएल व राशन दिलाने को लेकर भाजपा विधायक रविंद्र भडाना नें दिया ज्ञापन

Rahul srivastava