मनोरंजन

 रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने दिया फैंस को झटका

1 5  रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने दिया फैंस को झटका

नई दिल्ली। रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। बता दे कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को एक साथ बड़े पर्दे पर फिल्म तमाशा में देखा गया था और उसके बाद दोनों एक साथ नहीं दिखे। हाल ही खबरें सामनें आ रही थी कि दोनों एक साथ एक फैशन शो में नजर आने वाले हैं जिससे उनके फैंस काफी खुश थे लेकिन अब खुश फैंस को झटका लग चुका है।

1 5  रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने दिया फैंस को झटका

 

बता दे कि दोनों ही स्टार्स की तबियत ठीक नहीं है। बता दे कि दोनों ने ही फैशन शो के लिए मना कर दिया है। लेकिन फैंस को पूरी तरह से निराश होने की जरूरत नहीं है। शो के ऑर्गनाइजर ने बताया कि रणबीर और दीपिका की तबियत खराब हैं. जिस वजह से शो की डेट आगे बढ़ा दी गई है।अब यह शो एक हफ्ते बाद ही होगा जब उनकी तबियत में सुधार आ जाएगा। दोनों स्टार्स ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए करार किया था. यह शो 9 अप्रैल को मुम्बई के ग्रैंड हयात होटल होना था।

DNA को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- शादी के बाद मैं एक्टिंग छोड़ सकती हूं और लाइमलाइट से दूर खुशहाल पारिवारिक जिंदगी बिता सकती हूं। मेरे लिए परिवार से बढ़ कर कुछ नहीं है। दीपिका ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो बहुत से बच्चे चाहती हैं। उन्होंने कहा था- मुझे नहीं पता ये कब होने वाला है। मेरा अभी कोई प्लान नहीं है। मुझे परिवार का महत्व पता है। परिवार आपको पूरा करता है। मुझे बहुत से बच्चे चाहिए।

बता दें कभी दीपिका और रणबीर एक-दूसरे के काफी नजदीक हुआ करते थे। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया और रणबीर की जिंदगी में कटरीना कैफ आ गईं और दीपिका की जिंदगी में रणवीर सिंह आ गए। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों के मुताबिक दोनों के पेरेंट्स ने तारीख तय कर ली है। हो सकता है शादी के बाद दीपिका एक्टिंग छोड़ अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो जाएं।

ये बात दीपिका ने ही एक इंटरव्यू में बताई थी। बता दे कि दीपिका और रणवीर सिंह शादी करने वाले हैं और खबरें हैं कि दीपिका ऱणवीर सिंह के परिवार वालों से भी मिल चुकी हैं औऱ दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं जिसके लिए दीपिका को रणवीर सिंह के परिवार की ओर से शगुन भी मिल चुका हैं।

Related posts

कैटरीना कैफ ने मालदीव वेकेशन की फोटोज़ की शेयर, समुद्र किनारे दिए Bold पोज़

Rahul

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के विरोध का दायरा बढ़ा

Rani Naqvi

पसीझा सनी का दिल बोलीं: फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे भरपूर सहयोग दिया है

bharatkhabar