featured खेल

राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलन में प्रदीप सिंह ने जीता रजत

pradeep singh राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलन में प्रदीप सिंह ने जीता रजत

गोल्ड कोस्ट। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को भारतीय भारोत्तोलक प्रदीप सिंह ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीता। प्रदीप ने पुरुषों की 105 किलोग्राम भारवर्ग भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्नैच में 152 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 200 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। प्रदीप ने कुल 352 का स्कोर किया।

pradeep singh राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलन में प्रदीप सिंह ने जीता रजत

बता दें कि स्पर्धा का स्वर्ण समोआ के सोनेले माओ को मिला जिन्होंने 360 का कुल स्कोर किया।वहीं, इंग्लैंड के ओवेन बोक्सल ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने कुल 351 का स्कोर किया। भारत पदक तालिका में 13 पदक के साथ चौथे स्थान पर है। भारत के खाते में अब तक 7 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक हैं।

Related posts

लव जिहाद: क्रांति सेना का ‘फतवा’, हिंदू महिलाओं को मेंहदी न लगाएं मुस्लिम कलाकार

Shailendra Singh

उम्मीदवार की पॉकेट पर आयोग की नजर, तय की लिमिट

Rahul srivastava

सोनिया गांधी की तुलना ‘मरी हुई चुहिया’ से करने पर सीएम मनोहर लाल खट्टर पर भड़की कांग्रेस

Rani Naqvi