धर्म

शनि अमावस्या के दिन इन को करना हैं यें उपाय-मिलेगा लाभ

mohini 00000 5 शनि अमावस्या के दिन इन को करना हैं यें उपाय-मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। शनि अमावस्या का दिन निकट आ गया हैं जो कि 17 मार्च को पड़ रही हैं इस बार की शनि अमावस्या लोगों के लिए काफी शुभ हैं इस दिन लोग अपने कष्टों केनिवारण और घर में शनि को दूर करने के लिए शनिदेव की पूजा करते हैं। कहते हैं कि अगर इस दिन कोई शनिदेव की सहीं तरीकें से पूजा करते हैं तो शनिदेव उन्हें उसका फल जरूर देते हैं और उस व्यक्ति के कष्टों को हर लेते हैं।

चैत्र कृष्ण पक्ष 17 मार्च को क्षदायिनी, पुण्यदायिनी शनि अमावस्या पड़ रही है। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनैश्चरी अमावस्या कहा जाता है। इस संयोग के  के कारण इस दिन भगवान शनि को खुश करने के लिए अच्छा माना जाता है। जिस किसी के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या चल रही होती है कुछ उपाय करने से उसका प्रभाव कम हो जाता है।  आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राशि अनुसार कुछ ऐसे उपाय जो आपके द्रारा करने से आपके कष्टों का निवारण हो जाएंगा।

mohini 00000 5 शनि अमावस्या के दिन इन को करना हैं यें उपाय-मिलेगा लाभ

मेष राशि– इस राशि के लोग शनिदेव को तेल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें

वृष राशि- शनैश्चरी अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले उठकर और स्नान के बाद सवा किलो तुअर की दाल मिट्टी के कलश में भरें। उस पर सरसों के तेल का चौमुखा दीपक लगाएं। आसन पर बैठकर शनिदेव का ध्यान करें।

मिथुन राशि- शनैश्चरी अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले उठकर और स्नान के बाद सवा किलो साबूत हरे मूंग हरे रंग के कपड़े में बांधकर स्टील के बर्तन में घर के पूजा स्थान में रखें। शनिदेव का ध्यान करते हुए बर्तन के ऊपर सरसों के तेल का चार बत्ती वाला दीपक जलाएं। शनिदेव का ध्यान करें और यह बर्तन किसी बुजुर्ग व्यक्ति को दक्षिणा समेत दान करें।

कर्क राशि – शनि अमावस्या के दिन पीपल देवता पर सुबह-सुबह जल चढ़ाएं।

सिंह राशि- इस दिन आप सवा किलो गेहूं लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखें। शनिदेव का ध्यान करके अपनी सारी समस्याओं से मुक्ति का आग्रह करें।

कन्या राशि -कन्या राशि के जातको को इस दिनकाली उड़द की दाल को गरीबों में बांटना हैं ऐसा करने से आपके शनि की समस्या से शनिदेव निजात दिलाएंगें।

तुला राशि– इस दिन कुष्ठ रोगियों को भोजन कराएं और दान में काली चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि- शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर जा कर वहीं पर स्थापित शमी के पेड़ की पूजा करें।

धनु राशि- इस राशि के लोग सुबह घर में नियमित पूजा के बाद सवा किलो चने की दाल पीले कपड़े में बांधकर उसमें 10 का सिक्का रखें। अब शनिदेव का ध्यान करें। यह पोटली किसी ब्राह्मण को दान करें।

मकर राशि-मकर राशि के जातक अगर इस दिन शनिदेव को खुश करना चाहते हैं तो वो इस दिन 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- कंभ राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक शनैश्चरी अमावस्या के दिन सवा लीटर सरसो का तेल स्टील के पात्र में भरकर शनि मंदिर में दान करें।

Related posts

22 नवंबर 2021 का राशिफल: सोमवार, मिथुन राशि में विराजमान रहेगा चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के गुस्से की चपेट में आ गए गणेश जी, देवताओं ने किया ये काम

bharatkhabar

आज मनाया जा रहा है गुरु पूर्णिमा का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि, इस दिन जरूर करें ये आरती  

Rahul