featured बिज़नेस

खुशखबरी: बी.एस.एन.एल दे रहा अपन चाहने वालों को 60 फीसदी तक का डिस्काउंट

bsnl 00000 खुशखबरी: बी.एस.एन.एल दे रहा अपन चाहने वालों को 60 फीसदी तक का डिस्काउंट

जालंधर। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत BSNL के प्रीमियम पोस्टपेड प्लान्स पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसी के साथ फ्री एक्टिवेशन चार्ज और फ्री नई सिम भी दी जा रही है। इस ऑफर का फायदा बीएसएनएल के सभी ग्राहक उठा पाएंगे। यानि की कंपनी के नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए यह ऑफर वैध है। आपको बता दें, इस ऑफर का लाभ 6 मार्च 2018 से 31 मार्च 2018 तक ही उठाया जा सकता है।

bsnl 00000 खुशखबरी: बी.एस.एन.एल दे रहा अपन चाहने वालों को 60 फीसदी तक का डिस्काउंट

बता दें कि इस प्लान के अलावा BSNL के 1,125 रुपए महीने वाले प्लान में भी 60 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। वहीं 799 रुपए और 725 रुपए महीने वाले प्लान में 50 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। इसमें 12 महीने के एडवांस रेटल पर 50 फीसदी, 6 महीने के एडवांस रेंटल पर 40 फीसदी और 3 महीने के एडवांस रेंटल पर 25 फीसदी डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।

वहीं 525 रुपए महीने वाले प्लान में 35 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। 325 रुपए महीने वाले प्लान में 25 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 225 रुपए महीने वाले पोस्टपेड प्लान पर 20 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 12 महीने का एडवांस रेंटल वाले प्लान का चयन करना होगा। 6 महीने एडवांस रेंटल वाले प्लान्स में 45 प्रतिशत और 3 महीने एडवांस रेंटल वाले प्लान में ग्राहकों को 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह आप अपने पसंद के प्लान की जानकारी कंपनी आउटलेट से ले सकते हैं।

Related posts

Noida Twin Tower Demolition: चार धमाके और 3700 किलो बारूद से 32 मंजिला इमारत जमींदोज

Rahul

आतंकवाद का पनाहगार बनना बंद करे पाक, भारत से मिलेगा आर्थिक लाभ: जेम्स मैटिन

Rani Naqvi

कर्मचारियों की प्रोन्‍नति में आरक्षण को लागू करने के संबंध में उच्‍चतम न्‍यायालय का फैसला

mahesh yadav