बिज़नेस

फरारी ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे ताकतवर फरारी 812 सुपरफास्ट कार

ferari1 00000 फरारी ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे ताकतवर फरारी 812 सुपरफास्ट कार

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे तेज रफ्तार गाड़ी बनाने वाली कंपनी फरारी ने अपनी सबसे ताकतवर गाड़ी भारत में लांच कर दी है। यानि फरारी 812 सुपरफास्ट कार अब भारत के बाजार में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में फरारी 812 सुपरफास्ट की कीमत 5.2 करोड़ रुपये रखी गई है। ब्रेंड न्यू फरारी V12 GT ने सबसे पावरफूल F12 को रिप्लेस किया है। सिर्फ कीमत ही नही इस गाड़ी की रफ्तार भी चौंकाने वाली है। रफ्तार ऐसी कि पलक झपकते ही ये आपकी नज़रों से गायब हो जाए।

ferari1 00000 फरारी ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे ताकतवर फरारी 812 सुपरफास्ट कार

बता दें कि फरारी 812 सुपरफास्ट के V12 इंजन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये महज 2.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को छू लेता है। इतना ही नहीं ये V12 इंजन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 7.9 सेकेंड में छूने की काबिलियत रखता है। V12 इंजन की टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है। अगर ये गाड़ी अपनी पूरी स्पीड में चले तो दिल्ली से मुंबई की दूरी महज सवा चार घंटे में तय की जा सकती है।

वहीं फरारी 812 सुपरफास्ट का डिजाइन कंपनी की पुरानी कारों जैसे ही हैं। हालांकि इसके हेडलेंप्स में बदलाव कुछ बदलाव किए गए हैं। वैसे फरारी 812 सुपरफास्ट में F12 के मुकाबले काफी नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने 812 सुपरफास्ट में इलैक्ट्रॉनिक साइड स्लिप कंट्रोल दिया है जो कि ड्राइविंग में काफी मददगार है। वैसे भारत में फरारी सुपरफास्ट 812 का मुकाबला एस्टन मार्टिन DB 11 से होगा। भारत में फरारी 812 सुपरफास्ट रेड, ब्लू और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगी।

Related posts

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल, निफ्टी में तेजी

Rahul

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 238 अंक उछला, निफ्टी में बढ़त

Rahul

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 345 अंक टूटकर खुला, निफ्टी 17600 अंक लुढ़का

Rahul