Breaking News featured राजस्थान राज्य

लड़कियां खुद को न समझे मुक्त, बिगड़ सकता है सामाजिक संतुलन: सुमन

201801211102069645 notice to the President of State Women Commission SECVPF लड़कियां खुद को न समझे मुक्त, बिगड़ सकता है सामाजिक संतुलन: सुमन

जयपुर।  राजस्थान महिला आयोग की प्रमुख सुमन शर्मा ने कहा कि लो वेस्ट जींस पहने वाले जो अपनी पैंट नहीं संभाल सकते वह अपनी बहनों की रक्षा कैसे करेंगे। शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम में लड़कों के साथ ही लड़कियों को भी नैतिकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी आजादी के नाम पर खुद को इतना ‘मुक्त’ नहीं समझना चाहिए जिससे समाज में असंतुलन पैदा हो जाए। राज्य भाजपा महिला की पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘एक समय था जब हर लड़की ऐसे पुरुष की कल्पना करती थी जिसकी चौड़ी छाती हो। लेकिन आज कोई भी चौड़ी छाती का पुरुष दिखता ही नहीं है। वे सिर्फ ढीली जींस पहने नजर आते हैं।201801211102069645 notice to the President of State Women Commission SECVPF लड़कियां खुद को न समझे मुक्त, बिगड़ सकता है सामाजिक संतुलन: सुमन

उन्होंने कहा कि  जो अपनी जींस नहीं संभाल सकते वो अपनी बहनों की रक्षा कैसे करेंगे।उन्होंने कहा कि आजकल के लड़कों को क्या हो गया है। लड़के आजकल लड़कियों की तरह इयररिंग पहन रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आलोचना नहीं कर रही हूं लेकिन हमें यह बदलना होगा। हमें मजबूत और चौड़ी छाती वाले लड़कों को तैयार करने की जरूरत है और यह हमारी जिम्मेदारी है। ये माताओं की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को ऐसे संस्कार दें। सुमन शर्मा ने कहा कि महिलाएं पुरुषों को पीछे छोड़कर बहुत आगे नहीं जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बराबर हैं और ये प्रणाली नहीं बिगड़नी चाहिए।

Related posts

एकता कपूर बर्थडे स्पेशल पर जानें उनसे जुड़ें कुछ अनसुने किस्से

mahesh yadav

लखनऊः आप नेता संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, मुकदमें के बाद अब मानहानि का नोटिस

Shailendra Singh

विकास दुबे के एनकाउंटर पर उठ रहे ये 10 सवाल, कैसे मिलेगा इनका जवाब

Rani Naqvi