featured यूपी

लखनऊः आप नेता संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, मुकदमें के बाद अब मानहानि का नोटिस

लखनऊः आप नेता संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, मुकदमें के बाद अब मानहानि का नोटिस

लखनऊः आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एंव राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने संजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। बता दें कि बीते मंगलवार को हरैया के भाजपा विधायक अजय सिंह ने भी लखनऊ हजरतगंज कोतवाली में संजय सिंह पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था।

संजय सिंह को नोटिस भेजने वाले मंत्री महेंद्र सिंह के वकील प्रशांत सिंह अटल ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय सिंह ने जो अनर्गल आरोप लगाए थे, उसके चलते हमने सांसद संजय सिंह को नोटिस भेजा है।

प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने जल शक्ति मंत्री पर जो झूठे आरोप लगाए ते उन्हें जनता की नजरों में बदनाम करने की कोशिश थी। इसलिए आप नेता को मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

नोटिस में लिखा गया कि प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने बयान दिया कि योगी बाबा और 40 चोर की सरकार चल रही है। भ्रष्टाचार का खेल देखकर नटवरलाल भी शर्मा जाए। यह घोटाले आदित्यनाथ सरकार के सबसे करीबी मंत्री की देखरेख एवं निगरानी में हो रहा है। जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। हजारों करोड़ की पाइप सप्लाई का ठेका ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया गया।

सोमवार को जल शक्ति मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि संजय सिंह ने योजना में 1 लाख 20 हज़ार करोड़ के घोटाले का जिक्र किया था। पता नहीं यह फिगर कहां से आया? अभी तक 15 हज़ार करोड़ का बुंदेलखंड क्षेत्र का DPR बना। संजय सिंह ने कहा कि कंपनी कई जगह ब्लैकलिस्टेड है, जबकि जम्मू, हिमाचल जहां का भी उदाहरण दिया कहीं भी ब्लैकलिस्ट का आदेश नहीं है।

Related posts

बैठक कर विपक्ष सरकार के खिलाफ तय करेगा अपनी रणनीति

piyush shukla

छत्तीसगढ़: बीजापुर में जवानों के साथ मुठभेड़, एक नक्सली घायल अवस्था में गिरफ्तार

Rahul

नागपुर में बोले मोदी, कैश ज्यादा होगा तो अच्छा कम और बुरा ज्यादा होगा

kumari ashu