मनोरंजन देश

बीजेपी में शामिल होंगी ओडिया फिल्म अभिनेत्री अपराजिता महांति

aprajita mahanti

भुवनेश्वर। ओडिया फिल्म जगत की अभिनेत्री अपराजिता महांति भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगी। भाजपा के प्रवक्ता पीतांबर आचार्य़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 19 फरवरी को वह भाजपा में शामिल होंगी।

aprajita mahanti
aprajita mahanti

उल्लेखनीय है कि अपराजिता महांति इससे पहले कांग्रेस में थी। उन्होंने 2014 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर कटक लोकसभा सीट से लड़ा था और पराजित हो गई थी। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था। उम्मीद की जा रही थी कि वह भाजपा में ही शामिल होंगी। उनके पति तथा फिल्म स्टार उत्तम महीजद में हैं। अभी हाल ही में एक और ओडिया फिल्म अभिनेत्री महाश्वेता राय भाजपा में शामिल हुई थीं।

Related posts

तमिलनाडु के पूर्व DGP का निधन, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को किया था गिरफ्तार

bharatkhabar

अक्टूबर से दिल्ली में दौड़ेगी ड्राइवरलैस मेट्रो

Pradeep sharma

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,तीन बदमाश गिरफ्तार

rituraj