मनोरंजन देश

बीजेपी में शामिल होंगी ओडिया फिल्म अभिनेत्री अपराजिता महांति

aprajita mahanti

भुवनेश्वर। ओडिया फिल्म जगत की अभिनेत्री अपराजिता महांति भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगी। भाजपा के प्रवक्ता पीतांबर आचार्य़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 19 फरवरी को वह भाजपा में शामिल होंगी।

aprajita mahanti
aprajita mahanti

उल्लेखनीय है कि अपराजिता महांति इससे पहले कांग्रेस में थी। उन्होंने 2014 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर कटक लोकसभा सीट से लड़ा था और पराजित हो गई थी। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था। उम्मीद की जा रही थी कि वह भाजपा में ही शामिल होंगी। उनके पति तथा फिल्म स्टार उत्तम महीजद में हैं। अभी हाल ही में एक और ओडिया फिल्म अभिनेत्री महाश्वेता राय भाजपा में शामिल हुई थीं।

Related posts

राज्यसभा की सदस्यता मामला: शरद की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई गुरूवार को

Rani Naqvi

हाईकोर्ट में जजों की नियुक्तिः सरकार ने 43 नामों को वापस भेजा

Rahul srivastava

अंजान लड़की के साथ पार्टी करते दिखे जस्टिन बीबर

bharatkhabar