खेल

खेलो इंडिया महिला हॉकी: पंजाब और हरियाणा ने दर्ज की दूसरी

india women hockey team

नई दिल्ली। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के अंतर्गत शुक्रवार को लड़कियों के हॉकी स्पर्धा में पंजाब और हरियाणा ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब ने पूल बी के मुकाबले में ओडिशा को 7-2 से मात दी। जबकि हरियाणा ने पूल ए के मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 3-0 से मात दी। अन्य मुकाबलों में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 12-0 और चंडीगढ़ ने दिल्ली को 4-1 से मात दी। पहले सत्र में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने ओडिशा को 7-2 से हराया। पंजाब के लिए सिमरनजीत ने तीन, बलजीत ने दो व अमनदीप और मिताली ने 1-1 गोल किया। ओडिशा के लिए टोपनो ने दोनों गोल किये। पंजाब ने अपने पहले मैच में चंडीगढ़ को 3-1 से मात दी थी।

india women hockey team
india women hockey team

बता दें कि हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया। हरियाणा की तरफ से अनु,ज्योति और शर्मिला ने 1-1 गोल किया। हरियाणा ने पहले मैच में झारखंड को 4-2 से हराया था। पूल ए के दूसरे मैच में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 12-0 से हराकर अपनी जीत का खाता खोला। झारखंड की तरफ से ब्यूटी डूंग डूंग ने 4, प्रिया डूंग डूंग ने तीन, रजनी करकेटा और रोपनी कुमारी ने 2-2 व अंजना डूंग डूंग ने 1 गोल किया। छत्तीसगढ़ की प्रतियोगिता में यह दूसरी हार थी। पहले मैच में छत्तीगढ़ को उत्तर प्रदेश ने 7-0 से हराया था। दिल्ली को भी प्रतियोगिता में दूसरी चंडीगढ़ के हाथों 4-1 से दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

Related posts

भारत की बेटियों का मुकाबला इंग्लैंड के साथ, देश मांग रहा जीत की दुआएं

Rani Naqvi

जीत लय बरकरार रखने उतरेगी हैदराबाद, मुंबई इंडियंस से होगा मुकाबला

lucknow bureua

Syed Modi International: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का कमाल, महिला एकल का जीता खिताब

Saurabh