Breaking News featured देश राज्य

मुस्लिम लड़की से प्यार करना पड़ा महंगा, हिंदू लड़के की कर दी बेरहमी से हत्या

Ankit Mother मुस्लिम लड़की से प्यार करना पड़ा महंगा, हिंदू लड़के की कर दी बेरहमी से हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक को सच्चे प्रेम के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। दिल्ली के ख्याला में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की से प्यार करना इतना भारी पड़ा की लड़की के घरवालों ने लड़के को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के घरवालों ने बीच चौराहे पर लड़के का गला रेतकर हत्या कर दी है। इस बात का खुलासा खुद लड़की ने रो-रोकर पुलिस के समाने किया। लड़की ने कहा कि उसके घरवालों ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी है और उसे ये डर है कि घरवाले उसकी भी हत्या कर सकते हैं।

ख्याला में 23 वर्षिय अंकित की उसकी मां के सामने सरेआम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अंकित फोटोग्राफी का काम करता था और गुरुवार की शाम जब वो दफ्तर से लौट रहा था तो ख्याला चौराहे के पास लड़की के घरवालों ने उसकी मां के सामने अंकित की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात का खुलासा खुद लड़की ने किया है और रो-रोकर अपने घरवालों का गुनाह सबके सामने उजागर किया। लड़की ने बताया कि वो अंकित से शादी करने वाली थी, जिससे नाराज होकर घरवालों ने अंकित की हत्या कर दी। बता दें कि इस खौफनाक मर्डर के पीछे प्रेमी जोड़ो का अलग-अलग धर्म से होना है। Ankit Mother मुस्लिम लड़की से प्यार करना पड़ा महंगा, हिंदू लड़के की कर दी बेरहमी से हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली लड़की कुछ समय पहले मोहल्ले में रहने आई थी। अंकित की मां ने बताया कि वो अंकित को भाई मानती थी, लेकिन लड़की के घरवालों को दोनों के बीच अफेयर की बात पता चल गई। इसी वजह से लड़की के घरवाले यहां से कहीं और शिफ्ट हो गए लेकिन इसके बाद भी जब दोनों की दोस्ती का अंत नहीं हुआ तो इसका नतीजा अंकित की बेरहमी से हत्या की शक्ल में सामने आया। मामला एक हिंदू लड़के के मर्डर से जुड़ा था और आरोप दूसरे धर्म के लोगो पर लगे थे।
लिहाज़ा हत्या को सियासी रंग देने की कोशिश शुरू हो गई  है। बजरंग दल के लोगों ने थाने का घेराव किया। हालात तनावपूर्ण हो गए, जिसके बाद मोहल्ले में पार्क से लेकर लड़की के घर के बाहर तक बीएसएफ की तैनाती कर दी गई है। दिल्ली के ख्याला इलाके के रघुबीर नगर में फिलहाल शांति है। दिल्ली पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए लड़की की मां, पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अंकित के मर्डर की तह तक जाने में जुट गई है।

Related posts

नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के अंतर्गत राज्य स्तरीय समिति ने 6.26 करोड़ रुपए का अनुमोदन प्रदान किया

Rani Naqvi

Uttar Pradesh: सौभाग्य योजना में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, बिना तार दे दिया कनेक्शन

Aditya Mishra

Cannes Film Festival -पहले ही दिन जीता कंगना रनौत ने लोगों का दिल

mohini kushwaha