Breaking News featured देश

भारत की पहली महिला जासूस गिरफ्तार, अवैध रूप से डिटेल्स निकालने का आरोप

rajni भारत की पहली महिला जासूस गिरफ्तार, अवैध रूप से डिटेल्स निकालने का आरोप
ठाणे। भारत की पहली महिला जासूस के नाम से मशहूर रजनी पंडित को ठाणे पुलिस ने अपने क्लाइंट के लिए अवैध रूप  से कॉल डिटेल रिकॉर्डस प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध तरीके से सोर्सिंग और सीडीआर बेचने के चलते जासूसों के गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें रजनी भी शामिल है। बता दें कि 54 वर्षिय रजनी पंडित पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी है। इसके साथ ही पुलिस ने समरेश झा नाम के एक जासूस को भी गिरफ्तार किया है।  समरेश ने पुलिस को बताया कि वह इन कॉल डिटेल्स को रजनी के कहेनुसार सोर्स करता था और हम  इसे मोटी कीमत में बेचते थे।
rajni भारत की पहली महिला जासूस गिरफ्तार, अवैध रूप से डिटेल्स निकालने का आरोप
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि रजनी ने करीब 5 लोगों के सीडीआर मांगे और खरीदे थे। ठाणे पुलिस प्रमुख परम बीर सिंह ने बताया, ‘पंडित की भूमिका इस रैकेट में स्पष्ट रूप से सामने आई है। जो लोग घोटाले में शामिल हैं, देश के किसी भी कोने में छिपे हों बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस ने दो अन्य जासूसों संतोष पंडगले और प्रशांत सोनावाणे को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रजनी का बयान दर्ज कर लिया गया है और हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार जासूसों के द्वारा की गई जासूसी के हवाले से पता चलता है कि इन्होंने अपने ग्राहकों को एक बड़ी राशि के लिए सीडीआर देने का वादा किया था। पुलिस ने दिल्ली के एक व्यक्ति पर जीरो एफआईआर दर्ज की है जो आरोपियों को लगातार सीडीआर उपलब्ध कराता था।

Related posts

ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू मेगा वैक्सीनेशन, 7 सेशन में होगा टीकाकरण

Aditya Mishra

व्यापारियों की मांग, वीकेंड पर लॉकडाउन न करे सरकार

Shailendra Singh

FIFA World Cup 2022 में अपनी फिल्म ‘पठान’ को प्रमोट करेंगे Shahrukh Khan, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Rahul