मनोरंजन

ऋतिक रोशन का अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट करके दी जानकारी

hrithik roshan ऋतिक रोशन का अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट करके दी जानकारी

मुंबई। ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन साइबर क्राइम का शिकार हो गए है और इसका पात चलते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। दरअसल एक हैकर ने अभिनेता का अकॉउंट हैक कर लिया यहां तक उनके पेज पर अपनी लाइव फोटो भी अपलोड की। ऋतिक को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत अपने पेज पर लोगों को इस बारे में जानकारी दी और लिखा, किसी लड़के ने उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया था। हालांकि अब सब ठीक हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हैकर के द्वारा लाइव अपलोड करने के कुछ ही देर में ढाई हजार से ज्यादा लोग जुड़ गए क्योंकि हैकर ने ऋतिक की डीपी बदल कर अपनी तस्वीर लगा दी थी। खबरों की मानें तो ये किसी आईटी एक्सपर्ट युवक ने उनका फेसबुक पासवर्ड क्रैक किया। इससे पहले भी कई बड़े सेलीब्रिटीज का फेसबुक अकाउंट हैक किया जा चुका है।

Related posts

शुरु हुई गली बॉय की शूटिंग, आलिया हुईं खुशी से पागल

Vijay Shrer

ऋतिक और टाइगर की फिल्म ‘वॉर’ ने बनाई बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़, तोड़े इस बड़ी फिल्म के रिकॉर्ड

Rani Naqvi

मिर्जापुर 2 की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

Ravi Kumar