मनोरंजन

ऋतिक रोशन का अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट करके दी जानकारी

hrithik roshan ऋतिक रोशन का अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट करके दी जानकारी

मुंबई। ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन साइबर क्राइम का शिकार हो गए है और इसका पात चलते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। दरअसल एक हैकर ने अभिनेता का अकॉउंट हैक कर लिया यहां तक उनके पेज पर अपनी लाइव फोटो भी अपलोड की। ऋतिक को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत अपने पेज पर लोगों को इस बारे में जानकारी दी और लिखा, किसी लड़के ने उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया था। हालांकि अब सब ठीक हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हैकर के द्वारा लाइव अपलोड करने के कुछ ही देर में ढाई हजार से ज्यादा लोग जुड़ गए क्योंकि हैकर ने ऋतिक की डीपी बदल कर अपनी तस्वीर लगा दी थी। खबरों की मानें तो ये किसी आईटी एक्सपर्ट युवक ने उनका फेसबुक पासवर्ड क्रैक किया। इससे पहले भी कई बड़े सेलीब्रिटीज का फेसबुक अकाउंट हैक किया जा चुका है।

Related posts

सजंय की रिहाई के लिए अगर टूटा है नियम, तो दोबारा जाएंगे जेल: महाराष्ट्र सरकार

Rani Naqvi

तुर्की एक्ट्रेस बुर्जो किरातले की पारम्परिक तश्वीरों पर फैंस हो रहे फिदा

Trinath Mishra

आईफा बेस्ट एक्टर का खिताब इरफान खान के नाम, तुम्हारी सुल्लू को मिला ये अवॉर्ड

mohini kushwaha