देश राज्य

भाजपाई राज में क़ानून व्यवस्था बेहाल: कांग्रेस

congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को हरियाणा में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के मामले में खट्टर सरकार को महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मसले पर विफल करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं।

congress
congress

वहीं उल्लेखनीय है कि हरियाणा में लगातार दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। रविवार देर रात गुड़गांव के सेक्टर-56 थाना एरिया में कार सवार महिला से बीच सड़क पर मारपीट के बाद रेप किया गया। घटना के वक्त कार में पीड़िता के साथ पति और तीन और जानकार भी थे।

बता दें कि इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘खट्टर सरकार के महिला सुरक्षा के झूठे दावों की खुल रही लगातार पोल, भाजपा के राज में महिला सम्मान का नहीं रह गया अब मोल, दु:ख की बात है भाजपाई राज में क़ानून व्यवस्था बेहाल, मुख्यमंत्री साहेब सिर्फ़ अनर्गल बयानों से नहीं सुधरेगा अब हाल।

Related posts

MP: जन आशीर्वाद यात्रा के बाद जनादेश यात्रा पर निकलेंगे सीएम शिवराज

mahesh yadav

वसुंधरा सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने नाम बदलने के आदेश को किया निरस्त

Breaking News

भारत में बेईमानी से रहते हैं नाईजीरिया के लोग, करते हैं ड्रग्स का कारोबार: हंसराज अहीर

Rani Naqvi