शख्सियत मनोरंजन

जन्मदिन विशेषः धोनी के रोल ने सुशांत को बना दिया सुपर हिट

shushant जन्मदिन विशेषः धोनी के रोल ने सुशांत को बना दिया सुपर हिट

नई दिल्ली। शाहरुख खान और विद्या बालन के बाद टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कोई और अपनी सफल पहचान बनाने में सफल हुआ है तो वो सुशांत सिंह राजपूत हैं। हालांकि सुशांत सिंह को अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन बॉलीवुड ने उनकी एक्टिंग के टैलेंट को पहचान लिया है।आज उनका जन्मदिन हैं।

 

shushant जन्मदिन विशेषः धोनी के रोल ने सुशांत को बना दिया सुपर हिट

सुशांत सिंह का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। राजपूत की शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस हाईस्कूल से हुई है। उनकी आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलासी हंसराज मॉडल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

फिल्मफेयर में उन्हें डांस करने का मौका मिला।बालाजी टेलीफिल्म ने उनके डांस स्किल को पहचान लिया।बालाजी ने सुशांत को किस देश में है मेरा दिल शो में काम करने का मौका दिया।इस शो के बाद उन्हें पवित्र रिश्ता शो में काम करने का मौका मिला। इस शो ने सुशांत को घर घर में फेमस कर दिया।

इस शो के बाद सुशांत ने डांस रिएलिटी शो जरा नच के दिखा और झलक दिखला जा में हिस्सा लिया।इसके बाद सुशांत ने फिल्मों की ओर रुख किया और काय पो छे से अपना फिल्मी करियर शुरु किया।इसके बाद उन्हें शुद्ध देसी रोमांस और राब्ता में काम करने का मौका मिला।फिल्में ज्यादा नहीं चलीं।फिर पीके में उनके रोल को पसंद किया गया।

सुशांत को असली मौका अपने टैलेंट दिखाने का तब मिला एमेस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी से जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर धोनी का किरदार निभाने का मौका मिला।यह वर्ष 2016 की सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी। उनके प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए अपना पहला नामांकन मिला।अब वो जल्द ही दूसरी फिल्म में नजर आएंगे।

Related posts

जानिए हमेशा से क्या करना चाहते थे रणवीर…

Anuradha Singh

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का सलमान खान के बंंगले पर छापा, पकड़ा गया 29 साल से फरार अपराधी

Rani Naqvi

पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत : सोहा

shipra saxena