featured Breaking News देश

कोहरे ने मचाया कोहराम, 35 ट्रेनें लेट, फ्लाइट पर पड़ा असर

kohara कोहरे ने मचाया कोहराम, 35 ट्रेनें लेट, फ्लाइट पर पड़ा असर

नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड से थोड़ी राहत तो मिल रही है पर कोहरे ने आफत मचा रखी है।लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।विजिबिलिटि कम होने के चलते 35 ट्रेनें लेट चल रहीं हैं और 10 ट्रेन लेट हो गईं हैं। कोहरे से ऐसा कोहराम मचा है कि तीन ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है।

 

kohara कोहरे ने मचाया कोहराम, 35 ट्रेनें लेट, फ्लाइट पर पड़ा असर

कोहरे के असर से सिर्फ ट्रेन नहीं बल्कि फ्लाइटस पर भी असर पड़ा है और 20 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। दूर तक दिखाई ना देने की वजह से फ्लाइट के संचालन में परेशानी हो रही है।सुबह सा़ढ़े सात बजे से लेकर 9 बजे तक 20 फ्लाइटों का रूट डायवर्ट किया गया।

कोहरे के चलते दिल्ली में प्रदूषण भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है।इसके चलते सबसे ज्यादा असर गाजियाबाद पर पड़ा है।गाजियाबाद को सबसे प्रदूषित शहर में से एक पाया गया है।शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम 22 डिग्री था।

Related posts

अजय टमटा का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल, लगाए जिंदाबाद के नारे

bharatkhabar

केजरीवाल मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद मनीष सिसौदिया बने पर्यटन मंत्री

Rani Naqvi

देश में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में मिले 22,775 नए केस, 406 लोगों की मौत

Rahul